सब्सक्राइब करें

New Labour Codes: 1 घंटा ओवरटाइम करने पर कितनी सैलरी देनी होगी कंपनी को? जानें नया नियम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Fri, 10 Apr 2026 03:30 PM IST
सार

Overtime New Rules For Employees: नया लेबर कोड बताता है कि अब इसका फायदा कर्मचारियों को मिलेगा। इसमें तय समय से अधिक काम करने पर अब ओवरटाइम भी डबल देना होगा।

विज्ञापन
New Labour Codes: How much salary will you get for working one hour overtime
नए लेबर कोड के हिसाब से कितना ओवरटाइम मिलेगा? - फोटो : Amar Ujala

New Labour Codes For Overtime: जब हम कोई नौकरी जॉइन करते हैं तो वहां के एचआर आपको कई तरह की सुविधाओं के बारे में बताते हैं। इसमें समय पर आना और समय पर जाने जैसी चीजें भी होती हैं।



पर कभी काम अधिक होने की वजह से रूकना पड़ता है और कई कंपनियां अपने कर्मचारियों से एक्स्ट्रा घंटे काम तो करवा लेती है, लेकिन उन्हें ओवरटाइम नहीं देती है या कम देती है। ऐसे में अब नया लेबर कोड आने से इसमें बदलाव हुआ है। चलिए जानते हैं अब आपको ओवरटाइम करने पर कंपनी को कितने पैसे देने होंगे...

Trending Videos
New Labour Codes: How much salary will you get for working one hour overtime
नए लेबर कोड के हिसाब से कितना ओवरटाइम मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock

ओवरटाइम को लेकर क्या है नया नियम?

  • नए लेबर कोड में ओवरटाइम को लेकर साफ नियम दिया गया है
  • इस नियम के जरिए कर्मचारियों को ओवरटाइम करने पर उनक काम की सही मेहनत मिल सकेगी
  • नियम के मुताबिक, अगर कोई कर्मचारी अपनी तय ड्यूटी जैसे- 8 या 9 घंटे से अधिक काम करता है, तो कंपनी को कर्मचारी को ओवरटाइम देना होगा
  • कंपनी ऐसा करने से मना नहीं कर सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
New Labour Codes: How much salary will you get for working one hour overtime
नए लेबर कोड के हिसाब से कितना ओवरटाइम मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock

ओवरटाइम में कितने पैसे मिलेंगे?

  • अगर आप अपनी तय ड्यूटी से अधिक समय काम करते हैं तो आप ओवरटाइम के हकदार हैं
  • ऐसे में आपको सामान्य वेतन से कम से कम दोगुना पैसे मिलने चाहिए
  • ऐसे में अगर आप एक घंटा ओवरटाइम काम करते हैं तो आपको दो घंटे के पैसे मिलेंगे
New Labour Codes: How much salary will you get for working one hour overtime
नए लेबर कोड के हिसाब से कितना ओवरटाइम मिलेगा?j - फोटो : Adobe Stock

ओवरटाइम कैसे निकलता है?

  • ओवरटाइम आपकी सीटीसी सैलरी से नहीं बल्कि बेसिक सैलरी से बनता है
  • उदाहरण के लिए अगर आपकी सीटीसी 35000 रुपये है और आपकी बेसिक सैलरी 15000 रुपये है, तो फिर आपका ओवरटाइम 15000 रुपये से बनेगा
विज्ञापन
New Labour Codes: How much salary will you get for working one hour overtime
नए लेबर कोड के हिसाब से कितना ओवरटाइम मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock
  • ऐसे में 15000 को पहले महीने के कुल दिनों से भाग दिया जाएगा तो एक दिन की सैलरी निकलेगी
  • फिर इस एक दिन की सैलरी को 8 या 9 घंटों के हिसाब से निकाला जाएगा
  • अगर 8 घंटे की सैलरी आपकी 500 रुपये है, तो आपके एक घंटे की कमाई लगभग 62.50 पैसे बनती है
  • ऐसे में आपको ओवरटाइम 62.50 पैसे रुपये का डबल यानी 125 रुपये मिलेगा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed