New Labour Code: नोएडा में कई दिनों से सैलरी में बढ़ोतरी की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन आज उग्र हो गया जिसके कारण कई जगहों पर गाड़ियों में आग लगाने जैसी खबरें भी सामने आईं। कर्मचारी दो-तीन दिनों से सैलरी में बढोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
{"_id":"69dc9ae844879c16a104db3e","slug":"what-is-the-new-labour-code-factory-workers-demand-rights-explained-noida-protest-today-2026-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के नए लेबर कोड कानून ने दी फैक्ट्री कर्मचारियों को ताकत? इन अधिकारों के लिए सड़कों पर आए कामगार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
मोदी सरकार के नए लेबर कोड कानून ने दी फैक्ट्री कर्मचारियों को ताकत? इन अधिकारों के लिए सड़कों पर आए कामगार
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:57 PM IST
सार
Noida Protest Today: सैलरी में बढ़ोतरी की मांग को लेकर नोएडा में कर्मचारी आज सड़कों पर उतरे हुए हैं। कई जगहों पर चक्का जाम और प्रदर्शन भी किए गए।
विज्ञापन
नोएडा में सैलरी बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारी कर रहे हैं धरना-प्रदर्शन।
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
नोएडा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन
- फोटो : पीटीआई
क्या-क्या मांगे हैं कर्मचारियों की?
- कर्मचारियों की मांग है कि उनके 12 हजार रुपये के वेतन को 20 हजार रुपये किया जाए
- ओवरटाइम का भुगतान और छुट्टियों का अलग प्रावधान शामिल है
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में सैलरी बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारी कर रहे हैं धरना-प्रदर्शन।
- फोटो : Amar Ujala
क्या कहता है नया लेबर कोड?
- भारत सरकार द्वारा पूरे देश में 1 अप्रैल 2026 से नया लेबर कोड लागू कर दिया गया है
- सरकार ने 44 पुराने कानूनों को समेटकर 4 आसान कोड्स में बांट दिया है
- नए नियमों के अनुसार, आपका 'बेसिक वेतन' आपकी कुल सैलरी यानी CTC का कम से कम 50% होना चाहिए
- इसमें डबल ओवरटाइम से लेकर, सप्ताह में एक छुट्टी, समय पर वेतन देना, बोनस आदि नियम शामिल हैं
नोएडा में सैलरी बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारी कर रहे हैं धरना-प्रदर्शन।
- फोटो : Adobe Stock
कितना मिलेगा ओवरटाइम?
- नए नियमों के मुताबिक, कर्मचारियों को अब ओवरटाइम डबल मिलेगा
- उदाहरण के लिए अगर आपकी एक घंटे की सैलरी 400 रुपये है, तो आपको एक घंटे ओवरटाइम करने पर 800 रुपये का ओवरटाइम मिलेगा
विज्ञापन
नोएडा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन
- फोटो : पीटीआई
क्या रविवार की छुट्टी रहेगी?
- हां, रविवार की छुट्टी रहेगी या फिर कर्मचारी को सप्ताह में एक छुट्टी देना अनिवार्य है ताकि कर्मचारी का स्वास्थ्य ठीक रहे और कार्य क्षमता पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े
- वहीं, अगर किसी कर्मचारी को रविवार की छुट्टी के दिन काम पर बुलाया जाता है तो उसे उस दिन का डबल वेतन देना अनिवार्य होगा