सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan Boat Tragedy: Death Toll Rises to 15 Search Intensifies in Yamuna

मथुरा नाव हादसा: यमुना में दो और शव मिले, 15 हुई मृतकों की संख्या; सर्च ऑपरेशन अभी भी है जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन में नाव हादसे के बाद यमुना में डूबे लोगों में से दो और शव मिलने से मृतकों की संख्या 15 हो गई है। यमुना नदी में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, जबकि परिजन अब भी अपनों की तलाश में जुटे हैं।

Vrindavan Boat Tragedy: Death Toll Rises to 15 Search Intensifies in Yamuna
वृंदावन नाव हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

वृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव सोमवार सुबह मिले। एक युवक का शव देवराहा बाबा घाट पर तो वहीं महिला का शव बंगाली घाट के समीप मिला है। नाव हादसे में अब कुल मृतकों की संख्या 15 हो गई है। 
Trending Videos


 

वृंदावन में शुक्रवार दोपहर को हुए दर्दनाक मोटरबोट हादसे में लापता श्रद्धालुओं की तलाश जारी है। हादसे के बाद श्रद्धालुओं के घरों में मातम पसरा है। मथुरा से लेकर पंजाब तक लापता श्रद्धालुओं के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हादसे का शिकार हुए अधिकांश श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना और जगरांव के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब और मथुरा के सोशल मीडिया ग्रुपों पर इन श्रद्धालुओं की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें लोग उनके सुरक्षित होने की दुआएं मांग रहे हैं। अपनों की तलाश में परिजन पंजाब से वृंदावन पहुंच चुके हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन और स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें भी लापता श्रद्धालुओं की तलाश में जुटी हुई हैं। यमुना के तेज बहाव और गहरे घाटों के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं। 

केसी घाट से लेकर गोकुल बैराज तक यमुना को सात सेक्टरों में बांटा गया है। 20 किलोमीटर के दायरे में यमुना में अब डूबे हुए लोगों की तलाश की जाएगी। डीआईजी आगरा रेंज के आदेश पर यमुना के सात सेक्टरों में सात थानेदार नजर रखेंगे। सोमवार सुबह पांच बजे से यमुना में एक बार फिर से पांच लोगों की तलाश गई। इस दौरान दो  लाशें और मिल गईं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed