सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Road Accident Car Hits Bike Stuck in Traffic Jam Live Video Emerges Delhi ncr news in Hindi

गुरुग्राम में भीषण हादसा: जाम में रुकी थी बाइक, पीछे से आई कार बनी काल; रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव वीडियो

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 26 Feb 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Gurgaon Accident Viral Video: गुरुग्राम में भीषण हादसा हुआ है। जाम में रुकी बाइक को पीछे से आई कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। हादसे का रूह कंपाने वाला वीडियो सामने आया है।

Gurugram Road Accident Car Hits Bike Stuck in Traffic Jam Live Video Emerges Delhi ncr news in Hindi
Road Accident in Gurugram - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

Gurugram Road Accident: गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर ग्वाल पहाड़ी चौकी इलाके में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार इनोवा कार ने जाम में फंसी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। 
Trending Videos


घायलों को इलाज के लिए फरीदाबाद के बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के करमस खेड़ी गांव निवासी शाकिर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जाम में रुकी थी बाइक, पीछे से आई कार बनी काल
मृतक के भाई व शिकायतकर्ता मोहम्मद राशिद ने बताया कि 23 फरवरी की शाम करीब 4:45 बजे वे दोनों भाई डीएलएफ फेज-3 से फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी जा रहे थे। ग्वाल पहाड़ी के पास सड़क पर लंबा जाम लगा होने के कारण उन्होंने बाइक एक कार के पीछे रोक ली। 
 

इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक आगे खड़ी कार और पीछे से आई कार के बीच बुरी तरह फंस गई।

अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों भाइयों को तुरंत फरीदाबाद के बीके अस्पताल में भर्ती कराया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण शाकिर की मौत हो गई। डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने मोहम्मद राशिद की शिकायत पर आरोपी इनोवा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

 

चालक को नोटिस जारी
जांच अधिकारी एएसआई करन ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल इनोवा गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान कर ली है और उसे जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आगामी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed