सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The young man committed suicide by hanging himself in the room.

Gurugram News: युवक ने कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself in the room.
विज्ञापन
-सुसाइड नोट में मर्जी से आत्महत्या की बात लिखी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना के वजीरपुर गांव में एक युवक ने मंगलवार की रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी अनुज (30) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीमों के साथ कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस के अनुसार अनुज ने सुसाइड नोट में अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। नोट में उसने लिखा कि वह परिजनों की इच्छा पूरी नहीं कर पाया और एक अच्छी नौकरी नहीं कर सका। उसकी आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। वह निजी कंपनी में काम करता था और वजीरपुर गांव में किराये के कमरे में अकेला रहता था। घटना के बारे में मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव कब्जे में लिया व सुसाइड नोट भी बरामद किया। जांच अधिकारी गिरीराज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
उद्योग विहार थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह ट्राइडेंट होटल के पास हाईवे की ग्रीन बेल्ट में पेड़ पर करीब 35 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पेड़ पर युवक का शव लटका होने की जानकारी मिलते ही उद्योग विहार थाने की पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल, फिंगरप्रिंट व डॉग स्क्वायड की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। जांच अधिकारी एएसआई मजलिस खान ने बताया कि मृतक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला है। मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद परिजनों से संपर्क किया जाएगा और पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed