सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The students' ordeal... The struggle to save the future begins today

Gurugram News: विद्यार्थियों की अग्नि परीक्षा... भविष्य बचाने का संघर्ष आज से शुरू

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The students' ordeal... The struggle to save the future begins today
विज्ञापन
11 छात्रों के एडमिट कार्ड जारी, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने ली राहत की सांस
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सीबीएसई द्वारा एडमिट कार्ड नहीं जारी होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए 11 छात्र आज हरियाणा बोर्ड के माध्यम से परीक्षा देंगे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को 11 छात्रों के एडमिट कार्ड जारी किए गए, जिससे अभिभावकों और विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। इन छात्रों का भविष्य बचाने का संघर्ष आज से शुरू होगा। इन 11 छात्रों की अग्नि परीक्षा का केंद्र कादीपुर स्थित राजकीय विद्यालय में निर्धारित किया गया है। बच्चों का एक वर्ष खराब न हो इसको ध्यान में रखते हुए अभिभावकों ने हरियाणा बोर्ड के जरिये परीक्षा दिलाने का निर्णय लिया है।

सोमवार को इन विद्यार्थियों के अभिभावक सेक्टर-9 थाना भी पहुंचे थे और अधिकारियों से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसके बाद एसएचओ ने एक हफ्ते का समय मांगा था। उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिलाया था कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हरियाणा बोर्ड में 26 फरवरी को गणित का पेपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------
सीबीएसई की तैयारी, हरियाणा बोर्ड का पेपर
सीबीएसई बोर्ड के अनुसार, तैयारी की थी लेकिन अचानक से बोर्ड बदलने की वजह तैयारी करने में काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में परीक्षा की तैयारी दोस्तों के साथ मिलकर कर रहे हैं। - तेजस्वी, छात्र

सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि बच्चों का साल बर्बाद न हो जाए। अब एडमिट कार्ड मिलने से राहत है लेकिन बच्चों पर मानसिक दबाव बढ़ गया है। पुलिस ने आश्वासन तो दे दिया लेकिन स्कूल आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। - जसवीर कौर, अभिभावक


पहली प्राथमिकता सीबीएसई को दी जाती है। सीबीएसई की फीस भी हरियाणा बोर्ड से दोगुना होती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जो मुआवजा है वो कौन भरेगा। साथ ही शिक्षा विभाग को भी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई करनी चाहिए। - गुरिंदरजीत सिंह, अभिभावक
हाईकोर्ट के आदेश के बाद बच्चों के एडमिट कार्ड तो जारी कर दिए गए हैं लेकिन स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। - वीरेंद्र, अभिभावक

स्कूल की इतनी बड़ी लापरवाही होने के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस को जल्द से जल्द इन आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। - राजिंद्र, अभिभावक
--------------------------------------------
साल बचाना जरूरी


हरियाणा बोर्ड के पाठ्यक्रम व मूल्यांकन प्रणाली में अंतर जरूर होता है लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में बच्चों का शैक्षणिक वर्ष खराब नहीं हुआ है। हालांकि, उनका काफी समय मानसिक तनाव और अनिश्चितता में जरूर खराब हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा विभाग को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र के साथ ऐसी लापरवाही दोबारा न हो। - अशोक दिवाकर, शिक्षाविद
हरियाणा बोर्ड में एनसीईआरटी की किताबें लागू होती हैं। विद्यार्थी सभी विषयों की परीक्षा में शामिल होंगे। इससे उनका पूरा शैक्षणिक वर्ष सुरक्षित हो जाएगा। - कैप्टन इंदू बोकन, डीईओ
--------------------
इस मामले में स्कूल प्रबंधन से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए जा रहे हैं। जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -हरिश, एएसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed