{"_id":"69a00335c5024f4de5043f56","slug":"actor-rishabh-shetty-reaction-on-vijay-devarkonda-and-rashmika-mandanna-wedding-2026-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विजय और रश्मिका की शादी के सवाल पर ऋषभ शेट्टी की चुप्पी; कभी एक्ट्रेस के लिए दी थी कड़ी प्रतिक्रिया","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
विजय और रश्मिका की शादी के सवाल पर ऋषभ शेट्टी की चुप्पी; कभी एक्ट्रेस के लिए दी थी कड़ी प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार
Rishabh Shetty on Rashmika Wedding: रश्मिका मंदाना ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'किरिक पार्टी' में मुख्य भूमिका निभाई थी। मगर आज रश्मिका के जीवन के सबसे बड़े दिन पर ऋषभ ने इस शादी पर कुछ भी कहने या रिएक्ट करने से इंकार कर दिया।
रश्मिका मंदाना, ऋिषभ शेट्टी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन
विस्तार
अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब एक दूजे के हो चुके हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री समेत अपने करीबी दोस्तों की बधाईयां मिल रहीं है। इसी बीच जब रश्मिका की पहली फिल्म 'किरिक पार्टी' के निर्देशक ऋषभ शेट्टी से दोनों की शादी के बारे में पूछा गया तो जानिए कैसा था उनका रिएक्शन?
कई सवालों का जवाब दिया
हाल ही में ऋषभ शेट्टी फिल्म 'जय हनुमान' से जुड़े एक इवेंट में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने मंत्रालयम में आयोजित श्री राघवेंद्र गुरुवैभवोत्सव के समापन समारोह में भी हिस्सा लिया। इसी दौरान मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने फिल्म के बारे में काफी कुछ बताया। यहां उन्होंने कई सवालों का जवाब दिया।
Trending Videos

रश्मिका मंदाना, रक्षित शेट्टी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
रक्षित शेट्टी से तुलना पर दिया जवाब
इसी बीच मीडिया ने उनसे उनके दोस्त रक्षित शेट्टी के बारे में भी सवाल पूछा। पूछा गया कि क्या वो भी रश्मिका के पूर्व मंगेतर रक्षित शेट्टी की तरह भक्ति फिल्मों को ज्यादा प्राथमिकत दे रहें हैं?
इस पर एक्टर ने जवाब दिया, 'फिल्मी दुनिया में सभी तरह के कलाकार हैं। यहां मौके तय करेगें कि कौन कहां तक जाएगा और कैसी फिल्में करेगा?'
बता दें कि एक्टर की 'कंतारा' भी एक भक्ति लोककथा पर बनी फिल्म थी। अब आने वाली फिल्म 'जय हनुमान' भी मुख्य रुप से भगवान पर आधारित कहानी होगी।
विजय और रश्मिका की शादी पर साधी चुप्पी
वहीं जब ऋषभ से पूछा गया कि 'क्या उन्हें विजय-रश्मिका की शादी का निमंत्रण मिला?' तो इसके जवाब में एक्टर शांत रहे और धन्यवाद बोलकर चले गए।
बता दें कि विजय से पहले रश्मिका का रिश्ता अभिनेता रक्षित शेट्टी से जुड़ा था। एक्ट्रेस ने 21 साल की उम्र में 13 साल बड़े रक्षित से सगाई की थी। मगर यह रिश्ता चल नहीं सका और 2018 में दोनों अलग हो गए।
विवाद तब बढ़ा जब रश्मिका ने रक्षित के प्रोडक्शन हाउस के बारे में कुछ कह दिया था। इसके बाद ऋषभ ने मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वो नए कलाकारों के साथ काम करना पसंद करते हैं क्योंकि वो बिना बाध्यता के आते हैं।

रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
गुरुवार को हुई विरोश की शादी
विजय और रश्मिका आज 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जोड़ा तेलुगु और कोडावा दोनों परंपराओं से शादी कर रहा है। क्योंकि विजय तेलुगु परंपराओं को मानते हैं, जबकि रश्मिका कोडावा कल्चर से आती हैं। हालांकि, कपल ने शादी के फंक्शन को काफी प्राइवेट रखने का फैसला किया। इसमें मेहमानों की संख्या भी काफी सीमित है।