प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं अपनी फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग की तस्वीरें, खास लुक में आयीं नजर
Priyanka Chopra Bts Photos: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ' रिलीज हो चुकी है। एक्शन से भरी इस फिल्म की तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। जिनमें वो एक खास अंदाज में नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म के अलग-अलग सीन किए शेयर
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म के बीटीएस मूमेंट्स की कई तस्वीरों साझा की। एक फोटो में जहां उनका टचअप हो रहा है। वहीं दूसरे में वही सीन के लिए तैयार खेतों में नजर आ रही हैं। हर फोटो में वह काफी अलग- अलग नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीरों में वह अपने को-स्टार के साथ दिखाई दीं। प्रियंका के गले में फूलों की माला भी दिखाई दी। वहीं कई फोटोज में निर्देशक उन्हें रोल और सीन समझाते नजर आए।
विज्ञापन विज्ञापन
इन तस्वीरों से फैंस को यह भी पता लगता है कि फिल्म समुद्री डाकुओं पर बनी है। प्रियंका ने अपनी इस पोस्ट को एक फनी अंदाज में कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा समुद्री डाकुओं को सबसे कम पसंद आने वाला व्यायाम कौन सा है? तख्ते पर चलना। इसके पहले भी प्रियंका ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जिनमें वह एक्शन मोड में नजर आ रही थी। फिल्म से जुड़ी फोटो में वह खून से लथपथ भी दिखाई गई थीं।
प्रियंका के साथ फिल्म ‘द ब्लफ’ 26 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन, वेदांतेन नायडू भी भूमिका निभा रहे हैं। हर भाषा के दर्शकों के लिए यह फिल्म अंग्रेजी,तमिल, तेलुगु, कन्नड़ व मलयालम में भी डब की जाएगी।