सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kani Kusruti Doesnt Want To Work In Bollywood She Herself Tells The director Please Dont Cast Me

बॉलीवुड में काम नहीं करना चाहती यह एक्ट्रेस, डायरेक्टर के अप्रोच करने पर कहती हैं- ‘मुझे कास्ट मत करो’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 26 Feb 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा ने हमेशा टैलेंट को शेयर किया है। कई साउथ के एक्टर्स ने बॉलीवुड ने एंट्री कर अपनी पहचान बनाई। लेकिन एक साउथ की एक्ट्रेस ऐसी हैं, जो चाहती हैं कि उन्हें कोई बॉलीवुड फिल्ममेकर कास्ट ना करे। 

Kani Kusruti Doesnt Want To Work In Bollywood She Herself Tells The director Please Dont Cast Me
कानी कुसृति - फोटो : इंस्टाग्राम @kantari_kanmani
विज्ञापन

विस्तार

जहां एक तरफ बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बीच कलाकारों का आना-जाना तेजी से बढ़ रहा है, वहीं एक कलाकार ने इस ट्रेंड के बीच एक अलग ही फैसला लिया है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने खुद बॉलीवुड फिल्ममेकर्स से कहा है कि उन्हें कास्ट न करें।

Trending Videos


अस्सी फिल्म में काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस
हम बात कर रहे हैं कानी कुसृति की। कानी को इंटरनेशनल पहचान फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ से मिली, जिसे पायल कपाड़िया ने डायरेक्ट किया था। फिलहाल वे फिल्म ‘अस्सी’ में नजर आ रही हैं, जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। स्क्रीन के साथ एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वे ज्यादा हिंदी फिल्में क्यों नहीं कर रहीं, तो उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kani Kusruti (@kantari_kanmani)


 

आप प्लीज मुझे कास्ट मत कीजिए
कानी ने बताया कि वे हिंदी ठीक से नहीं बोल पातीं, इसलिए जो रोल उन्हें ऑफर होते हैं, वे उन्हें निभा नहीं पाएंगी। उन्होंने कहा, ‘मैं खुद मेकर्स से कह देती हूं- आप प्लीज मुझे कास्ट मत कीजिए। ‘अस्सी’ में मेरा किरदार केरल से रखा गया, इसलिए मैं फिल्म कर पाई। वरना अगर किरदार उत्तर भारत का होता, तो मुझे काफी मुश्किल होती। मुझे डायलॉग समझने और याद करने में बहुत समय लग जाएगा। मैं हर मायने में खुद को एक सच्ची मलयाली मानती हूं। आज भी मैंमलयालम में ही सोचती हूं और अंग्रेजी बोलते समय भी मन ही मन ट्रांसलेट करना पड़ता है। मेरे लिए भाषा सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि संस्कृति और सोच से जुड़ी चीज है।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kani Kusruti (@kantari_kanmani)


मलयालम सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं कानी
बता दें कि कानी मलयालम सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2005 से 2007 के बीच त्रिशूर स्कूल ऑफ ड्रामा में थिएटर की पढ़ाई की और बाद में पेरिस में भी एक्टिंग की ट्रेनिंग की। उन्हें पहली बड़ी पहचान 2009 की फिल्म ‘केरल कैफे’ से मिली। 2010 में उन्होंने ‘शिक्कर’ में नक्सलाइट का किरदार निभाया, जिसमें सुपरस्टार मोहनलाल भी थे। इसी साल फिल्म ‘कॉकटेल’ में  उनके दमदार एक्टिंग ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Youth Ki Awaaz (@youthkiawaaz)


 

बाद में फिल्म ‘बिरयानी’ के लिए उन्हें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हालांकि, असली वर्ल्डवाइड पहचान उन्हें ‘ऑल वी इमैजिन ऐज लाइट’ से मिली। वहीं, उनकी फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ में भी उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed