सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kangna ranaut quash pleading in 2021 queenofdiddacase by ashish kaul

बॉम्बे हाई कोर्ट में हुई कंगना से जुड़े इस मामले पर सुनवाई, कोर्ट ने एक्ट्रेस को याचिका वापस लेने की अनुमति दी

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 26 Feb 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार

kangna Ranaut Case: अभिनेत्री कंगना रनौत के 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा' को लेकर आरोपों पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस को निर्देश जारी किया है। 

kangna ranaut quash pleading in 2021 queenofdiddacase by ashish kaul
कंगना रनौत - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रनौत को दीद्दा केस में सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस लेने की अनुमति मिल गई है। उनपर में मुंबई एफआईआर दर्ज कराई गई थी। लेखक आशीष कौल ने एक्ट्रेस पर अपनी किताब का उपयेग बिना अनुमति करने का आरोप लगाया था। 
Trending Videos


बॉम्बे हाई कोर्ट  ने दी अनुमति
बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट की सुनवाई में दीद्दा केस में मंडी सांसद कंगना रनौत को अपनी दायर की हुई याचिका पर अनुमति मिली। एक्ट्रेस पर मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में 2021 में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें उनपर एक लेखक की किताब के कुछ पन्नों को अपनी फिल्म के लिए उपयोग करने का इल्जाम था। इसके लिए आशीष कौल सबसे पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें कोर्ट ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस ने कंगना के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

kangna ranaut quash pleading in 2021 queenofdiddacase by ashish kaul
भाजपा सांसद कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई
क्या था मामला ?
यह कानूनी लड़ाई तब शुरू हुई जब अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी फिल्म  'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा' की घोषणा के लिए ट्वीट किया। इसमें उन्होंने  लेखक आशीष कौल की किताब का भी कुछ हिस्सा इस्तेमाल किया। मगर उस किताब के लिखक की अनुमति नहीं ली। अब इस किताब का हिंदी अनुवाद भी आ चुका है। 

कंगना ने दी थी विवाद पर सफाई
अभिनेत्री कंगना ने अपनी सफाई में कहा था कि उन्हें नहीं उनकी बहन रंगोली को किसी ने यह किताब मेल की थी। जिसका शीर्षक 'कश्मीरी रानी जिसने गजनी को दो बार हराया' था। जिस मेल को किसी ने खोल कर नहीं देखा। 2021 में जब उन्होंने फिल्म की घोषणा की तब रानी  दिद्दा  के बारे में जो भी जानकारियां उपलब्ध थी उनका ही उपयोग हुआ है। फिल्म की प्रेरणा इतिहास के जरिए ली गई है न कि कौल की किताब से। इसलिए इसमें कुछ भी आरोप लगाने जैसा नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed