सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Niece Alizeh Agnihotri To work woth actor Siddhant Chaturvedi in Vikas Bahl upcoming musical drama

Siddhant-Alizeh: सलमान खान की भांजी के साथ जमेगी सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, इस निर्देशक ने लगाया दांव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 26 Feb 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Siddhant Chaturvedi and Alizeh Movie: सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री ने फिल्म 'फर्रे' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। अब वे सिद्धांत चतुर्वेदी की हीरोइन बनने वाली हैं। जानिए क्या है आगामी फिल्म का नाम?

Salman Khan Niece Alizeh Agnihotri To work woth actor Siddhant Chaturvedi in Vikas Bahl upcoming musical drama
अलीजेह अग्निहोत्री-सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

साल 2023 में अलीजेह अग्निहोत्री ने इंडस्ट्री में कदम रखे। वे फिल्म 'फर्रे' में पहली बार नजर आईं। अब वे अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान खान की भांजी की जोड़ी इस बार पर्दे पर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ जमने की खबर है। दोनों सितारे विकास बहल की आगामी फिल्म में नजर आएंगे, जो एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म बताई जा रही है।

Trending Videos

क्या होगी फिल्म की कहानी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विकास बहल ने अपनी आगामी फिल्म के लिए अलीजेह और सिद्धांत को साइन किया है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। वैरायटी इंडिया के मुताबिक, 'फिल्म की कहानी इंग्लैंड में रहने वाले उन पंजाबी युवाओं पर आधारित है, जो अपनी मिट्टी यानी पंजाब से भी जुड़े थे, लेकिन साथ ही वहां की विदेशी संस्कृति में भी रच-बस रहे थे'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगी अलीजेह की भूमिका?
फिल्म में दर्शकों को 90 के दशक का लुक और डांस क्लबों का माहौल देखने को मिलेगा। साथ ही यह भी देखने को मिलेगा की पंजाबी म्यूजिक के दुनियाभर में लोकप्रिय होने के पीछे किस तरह का संघर्ष रहा है और जुनून रहा है। अलीजेह फिल्म में सिंगर के रोल में नजर आएंगी। बता दें कि अलीजेह, अलवीरा खान और अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। इसी के साथ इस फिल्म को लेकर और अधिक जानकारी का इंतजार है।

Salman Khan Niece Alizeh Agnihotri To work woth actor Siddhant Chaturvedi in Vikas Bahl upcoming musical drama
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम siddhantchaturvedi

कब शुरू हो सकती है शूटिंग?
इस फिल्म की शूटिंग इस साल की दूसरी छमाही में शुरू होने की उम्मीद है। अगर यह फिल्म बनती है तो विकास बहल के साथ सिद्धांत की यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले सिद्धांत ने निर्देशक की रोमांटिक कॉमेडी 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' में साथ काम किया है, जो इस साल जुलाई में रिलीज हो सकती है। इस बीच बात करें सिद्धांत के वर्क फ्रंट की तो वे अपनी आगामी फिल्म 'दो दीवाने सहर में' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें वे मृणाल ठाकुर के साथ नजर आए हैं। मगर, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed