सुभाष घई ने फिल्ममेकर्स और फिल्मों को लेकर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'अपनी तीसरी आंख...'
Subhash Ghai Post: सुभाष घई ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्मों और फिल्ममेकर्स को लेकर काफी गहरी बात का जिक्र किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म और फिल्ममेकर्स को लेकर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्में किस तरह से लोगों के दिलों में बस जाती हैं, लेकिन फिल्म बनाने वाले निर्माता को जल्द ही भूला दिया जाता है।
सुभाष ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कई फिल्मों के नामों की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। जिसमें एक दीवार पर उनकी कई हिट फिल्मों के नाम लिखे हैं, जैसे 'कर्ज', 'राम लखन', 'सौदागर', 'खलनायक', 'परदेस', 'ताल', 'यादें' और 'युवराज' के अलावा और भी।
View this post on Instagram
सुभाष घई का नोट
सुभाष घई ने इस एक खास तस्वीर के साथ पोस्ट में लिखा, 'आने वाले समय में सिर्फ काम ही मायने रखता है। सिनेमा का यही सच है। हम फिल्मों को याद रखते हैं, फिल्ममेकर को नहीं। इसलिए हमेशा सर्वश्रेष्ठ की तलाश करते रहें।' आगे सुभाष ने लिखा, 'अपने अंदर मौजूद AI को अपनी तीसरी आंख की तरह इस्तेमाल करें।'
सुभाष घई हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्माता-निर्देशक हैं। 80-90 के दशक से उन्हें सभी प्यार से 'शोमैन' बुलाने लगे। उन्होंने फिल्म 'कालीचरण' से अपना निर्देशन शुरू किया और फिर 'कर्ज', 'हीरो', 'राम लखन', 'सौदागर', 'खलनायक' और 'परदेस' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। उन्होंने ही जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री को 1983 की फिल्म 'हीरो' से लॉन्च किया था, जो उस समय बहुत बड़ी हिट बनी। पिछले 50 साल में उन्होंने कई यादगार फिल्में दी हैं।
यह भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- 'प्रार्थना शक्तिशाली...'