सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Talk About Anxiety And Internet Information Storms In Recent Blog Post

अमिताभ बच्चन को क्यों हुई एंग्जायटी? इंटरनेट के तूफान का किया जिक्र; ब्लॉग में लिखा- दिमाग के सोचने वाले बटन…

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 11 Apr 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Amitabh Bachchan Blog: अमिताभ बच्चन अक्सर ब्लॉग पोस्ट के जरिए अपने मन की बातें फैंस के साथ साझा करते हैं। हाल ही में एक ब्लॉग में उन्होंने एंग्जायटी के बारे में बात की। साथ ही इंटरनेट पर चलने वाले तूफान का भी जिक्र किया। आखिर किस बात ने सदी के महानायक को परेशान किया है, जानिए?

Amitabh Bachchan Talk About Anxiety And Internet Information Storms In Recent Blog Post
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

83 साल के जीवन में अमिताभ बच्चन ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। कई मुश्किलों का डटकर मुकाबला किया है। असफलता देखकर फिर सफलता की ऊचाइयों को छुआ। लेकिन हाल ही में उन्होंने बैचेनी यानीी एंग्जायटी को लेकर बात की। साथ ही इंटरनेट पर होने वाले बवाल और तूफानों का जिक्र किया। जानिए, अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन क्या लिख रहे हैं।

Trending Videos


क्यों परेशान और बैचेन हुए अमिताभ बच्चन? 
शुक्रवार को एक ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘हर दिन नए विचार और आइडिया लेकर आता है। हर एक को उतनी ही लगन से पूरा करने की चाहत भी होती है। यह सब कुछ एक ही बार में हासिल नहीं किया जा सकता। इसलिए एक बार में एक के काम के सिद्धांत पर चलना होता है। लेकिन मन बार-बार याद दिलाता रहता है कि अभी क्या-क्या करना बाकी है? और उससे जुड़ी बेचैनी भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन आगे लिखते हैं, ‘आप सब कुछ छोड़कर आराम से बैठ जाते हैं। इस उम्मीद में कि मन अपनी यह मनमानी बंद कर देगा। लेकिन नहीं, ऐसा नहीं होता है। इंटरनेट का तूफान जोरों से चलता है  और आपका ध्यान कई सारी चीजों की तरफ खींच लेता है। तब यह समझना बहुत मुश्किल हो जाता है कि असली चीज क्या है और कौन सी है? जरूरत का जो जरूरी कंटेंट होता है, कभी-कभी उस पर ध्यान नहीं जाता है। मन तो हर चीज पर ध्यान देना चाहता है।’

ये खबर भी पढ़ें: जब बिग बी हुए दिवालिया, जैकी श्रॉफ ने लिया उधार; राजपाल यादव ही नहीं कई सेलेब्स की बिगड़ी थी आर्थिक स्थिति 

इंटरनेट की बहुत अधिक जानकारी बनी समस्या
ब्लॉग में अमिताभ बच्चन कई और बातें भी लिखते हैं। उन्होंने लिखा, ‘हालांकि सही विचार खोजने और जवाब तलाशने के तरीके बहुत बेहतर हो गए हैं। जानकारी पाने की रफ्तार अब बस एक बटन दबाने जितनी दूर रह गई है। दिमाग के 'सोचने वाले बटन' की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि उस पर अब 'नेट' नाम के इस माध्यम का साया पड़ गया है। नई-नई जानकारियां हमें मजबूर करती हैं कि हम सबसे नई चीजों को अपनाएं और पुरानी, जानी-पहचानी चीजों को पीछे छोड़ दें। लेकिन जिन लोगों ने पुराने जमाने को जिया है, वे बिल्कुल अलग तरीकों को देखकर हैरान रह जाते हैं, उनके लिए यह समय की एक दिलचस्प कहानी है।’  

Amitabh Bachchan Talk About Anxiety And Internet Information Storms In Recent Blog Post
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

कई फिल्मों में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन? 
अमिताभ के फिल्म प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह 'कल्कि 2', 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव', 'सेक्शन 84' और 'रामायण: पार्ट 1' का हिस्सा हैं। इसके अलावा वह ‘केबीसी’ क्विज शो को भी समय-समय पर होस्ट करते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed