{"_id":"69da50f70f10960bbd0c1364","slug":"shilpa-shetty-shoot-even-she-had-burn-injury-wear-dress-from-front-says-she-did-not-want-to-loss-2026-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बावजूद काम पर गई थीं शिल्पा शेट्टी, हाथ से सिलकर पहनी थी ड्रेस; अभिनेत्री ने खुद सुनाया किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हादसे के बावजूद काम पर गई थीं शिल्पा शेट्टी, हाथ से सिलकर पहनी थी ड्रेस; अभिनेत्री ने खुद सुनाया किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार
Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर का एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिससे लगता है कि वह अपने काम के प्रति कितनी ज्यादा समर्पित हैं। आइए जानते हैं क्या है किस्सा?
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
विज्ञापन
विस्तार
शिल्पा शेट्टी अपने शानदार करियर के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। अभिनय करियर को संभालते हुए उन्होंने अपनी अनुशासित जीवनशैली से कई लोगों को प्रेरित किया है। हाल ही में यूट्यूब चैनल 'टुमारो, टुडे शो' से बातचीत में शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत का एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि अपने काम के प्रति उनके समर्पण की वजह से, फिल्ममेकर लगातार उनसे संपर्क करते रहते थे।
Trending Videos
शूटिंग के दौरान जल गईं शिल्पा
उन्होंने एक ऐसी घटना याद की, जब उनकी पीठ पर जलने का निशान था, लेकिन प्रोडक्शन को कोई नुकसान न हो, इसलिए वह ठीक अगले ही दिन शूटिंग पर लौट गईं।
शिल्पा ने कहा, 'मुझे याद है कि एक शॉट के दौरान एचएमआई लाइट से मेरी पीठ जल गई थी। शॉट ऐसा था कि मुझे फ्रेम से बाहर निकलना था और पीछे एक 'लाइट' लगी थी, जिससे मेरी पीठ छू गई। जब आप जलते हैं, तो आपको ठीक उसी पल इसका एहसास नहीं होता; आपको इसका एहसास तब होता है, जब जलन शुरू होती है।'

- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा ने इसलिए की मेहनत
उन्होंने आगे कहा, 'फिर भी मैं अगले दिन काम पर गई। अगले दिन मुझे एक खास ड्रेस पहननी थी, लेकिन जल जाने की वजह से मैं उसे पहन नहीं पा रही थी; इसलिए मैंने उसे सामने से पहना और उनसे कहा कि वे उसे हाथ से सिल दें, ताकि मुझे उसकी जिप न लगानी पड़े। मैंने अपनी जिंदगी में इतनी कड़ी मेहनत इसलिए की है, ताकि मेरी वजह से किसी और को कोई नुकसान न उठाना पड़े।'

'डकैत' से पहले मृणाल ठाकुर की फिल्मों की कैसी रही परफॉर्मेंस? एक ने की बंपर कमाई, तो एक ने डुबोया
हमेशा मौजूद रहीं शिल्पा
उन्होंने आगे कहा 'हालात चाहे जैसे भी हों, मैंने हमेशा अपना काम पूरी लगन से किया। मैं हर मौके पर मौजूद रही और मुझे लगातार काम इसलिए मिलता रहा, क्योंकि लोग मेरी लगन और कड़ी मेहनत की कद्र करते थे।'
शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट
शिल्पा शेट्टी आखिरी बार रोहित शेट्टी की टीवी सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय के साथ नजर आई थीं। वह फिलहाल 'केडी: द डेविल' पर भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में संजय दत्त अहम भूमिका में नजर आएंगे।