{"_id":"69da7b8fc1e95fc2950b3fb3","slug":"dhurandhar-2-vs-dacoit-box-office-collection-ranveer-singh-film-beat-mrunal-thakur-movie-on-saturday-2026-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘डकैत’ भी नहीं रोक सकी ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, 24वें दिन भी हासिल किए अच्छे आंकड़े; अब तक कुल इतनी हुई कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘डकैत’ भी नहीं रोक सकी ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, 24वें दिन भी हासिल किए अच्छे आंकड़े; अब तक कुल इतनी हुई कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Aradhya Tripathi
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:22 PM IST
सार
Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अब 24वें दिन भी फिल्म ने अच्छे आंकड़े हासिल किए हैं। जानिए अब तक कुल कितनी हुई कमाई…
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 24 दिन पूरे कर चुकी है। अभी भी फिल्म लगातार अच्छे आंकड़े हासिल कर रही है और दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। अब फिल्म के चौथे शनिवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। जानते हैं फिल्म की इस शनिवार को की कितनी कमाई?
Trending Videos
2 of 5
'धुरंधर 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiostudios
24वें दिन की कमाई
रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई कर रही है। अब फिल्म के 24वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने अपने चौथे शनिवार को 11.85 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, संभव है कि देर रात तक इन आंकड़ों में तब्दीली आए। इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ की कुल कमाई 1067.27 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई
सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी ‘धुरंधर 2’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 24 दिनों में ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1658.62 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। फिल्म की निगाहें ‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर टिकी हैं।
4 of 5
धुरंधर 2 वर्सेस डकैत
- फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ का कुछ नहीं बिगाड़ सकी ‘डकैत’
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ के सामने आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘डकैत’ बनी हुई है। ‘डकैत’ इसी शुक्रवार 10 अप्रैल को रिलीज हुई है। अपने दूसरे दिन यानी शनिवार को ‘डकैत’ ने खबर लिखे जाने तक 4.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इससे जाहिर है कि ‘डकैत’ की रिलीज के बाद भी ‘धुरंधर 2’ अच्छे आंकड़े हासिल कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर ने किया है निर्देशन
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर 2’ एक स्पाई-थ्रिलर है। फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ ने इस साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म में रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर भी अहम किरदारों में दिखाई दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।