फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anupam kher extremely Happy after meet with bojpuri actor ravi kishan join the cast of Khosla Ka Ghosla 2

अनुपम खेर ने की भोजपुरी एक्टर रवि किशन की तारीफ, फिल्म में करेंगे साथ काम; लिखा- 'एक बेहतरीन अभिनेता और...'

Sun, 04 Jan 2026 09:14 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 04 Jan 2026 09:14 AM IST
सार

Anupam Kher Meet Ravi Kishan: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भोजपुरी एक्टर रवि किशन से मुलाकात की। इसी मुलाकात का एक खास वीडियो अनुपम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन
anupam kher extremely Happy after meet with bojpuri actor ravi kishan join the cast of Khosla Ka Ghosla 2
अनुपम खेर और रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुपम खेर ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भोजपुरी अभिनेता रवि किशन के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम ने रवि के साथ अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा भी की और साथ ही उनकी जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

अनुपम खेर का पोस्ट
अनुपम खेर ने रवि किशन से मुलाकात की और दोनों ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ भी की। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर रवि किशन के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया और साथ ही अपनी आगामी फिल्म को लेकर एक खास घोषणा की। जानिए किस फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं रवि किशन और अनुपम खेर?

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम खेर का नोट
अनुपम खेर ने रवि किशन की तारीफ करते हुए एक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा, 'एक बहुत अच्छे अभिनेता और बेहतरीन इंसान। ऐसे प्यारे दोस्त मिलने से मैं बहुत खुश हूं।' इस पोस्ट में अनुपम खेर ने बताया कि रवि किशन अब फिल्म 'खोसला का घोसला 2' की टीम में शामिल हो गए हैं। अनुपम ने आगे लिखा, 'हमने पहले भी साथ काम किया है, लेकिन इस बार का काम बहुत खास होगा। मैं रवि को एक शानदार अभिनेता, मेहनती सांसद और सबसे ज्यादा एक अच्छे इंसान के रूप में बहुत पसंद करता हूं। वह शांत, विनम्र, दयालु, मदद करने वाले, ईमानदार और भारत से बहुत प्यार करने वाले व्यक्ति हैं। हमारे साथ वाले सीन का बेसब्री से इंतजार है। हर हर महादेव।'

विज्ञापन

'खोसला का घोसला' के बारे में
'खोसला का घोसला' 2006 की एक लोकप्रिय हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी जैसे सितारों ने अभिनय किया है। इसी फिल्म का अब सीक्वल आ रहा है, जिसका नाम 'खोसला का घोसला 2' है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed