फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anupam kher supported daler mehndi amid uttarakhand show controversy sona mahapatra also shared an insta post

दलेर मेहंदी विवाद: अनुपम ने किया सिंगर का समर्थन, शेयर किया पोस्ट; सोना महापात्रा ने सामने रखा दूसरा पक्ष

Wed, 21 Oct 2026 10:48 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Oct 2026 10:48 AM IST
सार

Anupam Kher On Daler Mehndi: सिंगर दलेर मेहंदी पर प्रदर्शन के दौरान लगे आरोपों के बाद फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने उनका साथ दिया है। एक्टर अनुपम खेर ने उनका समर्थन देते हुए सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
anupam kher supported daler mehndi amid uttarakhand show controversy sona mahapatra also shared an insta post
दलेर मेहंदी, अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में दलेर मेहंदी के प्रदर्शन को लेकर बीते दिनों काफी विवाद हुआ। इसके बाद कई फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्स सिंगर के सपोर्ट में उतरे। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए दलेर का समर्थन किया है। वहीं सिंगर सोना मोहपात्रा ने इस विवाद का दूसरा पक्ष रखा है। जानें क्या लिखा अनुपम और सोना ने…

विज्ञापन


क्या है अनुपम का पोस्ट? 
सिंगर दलेर मेहंदी पर उत्तराखंड के एक कार्यक्रम के दौरान असहज हो जाने के आरोप लगाए गए। इस पर अनुपम खेर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के दौरान लिखा, ‘मैंने एक वीडियो देखा जिसमें एक मंत्री इ जी से मंच पर बात कर रहे थे। जिस तरह से उन्होंने उनसे बात की, वह देखकर मुझे बहुत बुरा लगा। मैं दलेर जी को कई साल से जानता हूं। मुझे यह भी पता है कि उनकी तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं है।'

विज्ञापन
Trending Videos

anupam kher supported daler mehndi amid uttarakhand show controversy sona mahapatra also shared an insta post
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

मंत्री जी के लिए अनुपम का संदेश 
आगे अपनी पोस्ट में अनुपम ने लिखा, ‘मंत्री जी, आपको उनके प्रदर्शन से कुछ शिकायतें हो सकती हैं। आप उनसे नाराज भी हो सकते हैं। लेकिन क्या मंच पर जाकर सबके सामने उन्हें अपमानित करना वाकई जरूरी था? क्या यही बात उनसे निजी तौर पर, गरिमा और सम्मान के साथ नहीं कही जा सकती थी?’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


 

विज्ञापन

anupam kher supported daler mehndi amid uttarakhand show controversy sona mahapatra also shared an insta post
सोना मोहपात्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @ sonamohapatra

सोना मोहपात्रा ने याद किया पुराना किस्सा 
सिंगर सोना मोहपात्रा ने दलेर का समर्थन करने की जगह सोशल मीडिया के जरिए सवाल खड़ा कर दिया। अपनी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने इस विवाद के दूसरे पक्ष पर रौशनी डाली, जिसमें उन्होंने आयोजकों और फैंस की भावनाओं के बारे में बात की। उन्होंने फरवरी में हुए एक इवेंट को याद करते हुए बताया की फैंस के लिए उनके सिंगर का सही तरह प्रदर्शन न करना कितना दिल तोड़ने वाला होता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝓢𝓸𝓷𝓪 𝓜𝓸𝓱𝓪𝓹𝓪𝓽𝓻𝓪 (@sonamohapatra)


 

विज्ञापन

anupam kher supported daler mehndi amid uttarakhand show controversy sona mahapatra also shared an insta post
मीका सिंह और दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

भाई मीका ने दिया दलेर का साथ 
दलेर मेहंदी के बचाव में उनके भाई मीका सिंह भी उतरे। उन्होंने  सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बताया कि उनके भाई पिछले दो साल से अस्वस्थ हैं और हाल ही में उनकी बड़ी सर्जरी हुई है। मीका ने शराब पीने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते। उन्होंने कड़ी नाराजगी जता चेतावनी दी कि कोई अगर यह साबित कर दे कि दलेर शराब पी रहे थे तो वह गाना छोड़ देंगे। वहीं, रैपर बादशाह ने लिखा कि दलेर की कला और संगीत जगत में योगदान पर निराशा जताई जा सकती है, लेकिन सार्वजनिक रूप से किसी कलाकार को अपमानित करना बेहद दुखद है। 

क्या था मामला? 

  • दलेर मेहंदी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने ऋषिकेश में कुंजापुरी नवरात्र मेले में गए थे। 
  • स्टेज में उनके प्रदर्शन के दौरान मंच पर उनके लड़खड़ाने और लिप-सिंक के आरोप लगे। 
  • यह आरोप  कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाए। 
  • जिसके बाद उन्होंने मंच से ही दलेर को खरी-खोटी सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed