पॉप गायक अर्जुन कानूनगो की बदली किस्मत, दबंग खान की इस फिल्म में मिला रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म 'राधे' से पॉप गायक अर्जुन कानूनगो अभिनय की शुरुआत करने वाले हैं। अपनी सुरीली आवाज से सभी का मन मोह लेने वाले अर्जुन अपने इस नए सफर के लिए बहुत उत्साहित हैं। सलमान खान ने कटरीना कैफ, जरीन खान जैसे कई चेहरों को अपनी फिल्मों में अभिनय करने का मौका दिया है। कुछ ने दर्शकों का दिल जीता, तो कुछ मौके को भुनाने में असफल रहे।
अपने करियर की इस छलांग के बारे में अर्जुन कहते हैं कि वह इस किरदार के लिए बहुत उत्साहित हैं। वह कहते हैं, 'सलमान भाई को लगा कि मैं अभिनय कर सकता हूं, इसलिए उन्होंने मुझे अपनी अगली फिल्म के लिए चुना। यह मेरे लिए एकदम सपना सच कर देने जैसा है। मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है कि उन्होंने मुझे इस लायक समझा और मुझे मौका दिया।'
अर्जुन के प्रशंसक लंबे समय से उन्हें पर्दे पर देखना चाहते थे। इस बारे में वह कहते हैं, 'मुझे कोई जल्दी नहीं थी, बल्कि मैं तो सही मौके का इंतजार कर रहा था। मुझे लगता है कि जिस चीज के लिए आप बने हो, वह आपको कैसे न कैसे भी मिल ही जाती है। इस ऑफर के साथ मुझे लगा कि फिल्मों में कदम रखने का यह सही समय और सही मौका है। पटकथा अच्छी है, और इसके साथ और अभी अच्छी बात है कि इस फिल्म को प्रभुदेवा सर निर्देशित कर रहे हैं। मेरा किरदार थोड़ा मुश्किल भी है, और बहुत ज्यादा जरूरी भी है, तो मुझे यह करना ही था।'
अर्जुन, फिल्मों में अभिनय भी करना चाहते हैं, साथ ही साथ वह अपने गायिकी को भी जारी रखना चाहते हैं। इस बारे में वह कहते हैं, 'मैं अभिनय के लिए पूरी तरह से तैयार हूं क्योंकि मैंने एक बेहतरीन स्कूल से इसकी दीक्षा ली है। अगर मैं कठिन परिश्रम करूंगा तो अभिनय और गायन दोनों एक साथ भी कर सकता हूं। मैं अपने फैंस के बहुत धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मेरा अब तक सहयोग किया, और आशा करता हूं कि आगे भी यूं ही करते रहेंगे।'
पढ़ें: Bigg Boss 13: बहन आरती से मिलकर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, बताया किस वजह से दर्शक कर रहे उन्हें पसंद