सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   BAFTA Pays Tribute To Indian Legend Dharmendra Remembered In Emotional Musical Tribute In Memoriam Segment

Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 23 Feb 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार

BAFTA Tribute To Dharmendra: लंदन में हुए बाफ्टा अवॉर्ड्स में भारतीय दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को एक यादगार श्रद्धांजलि दी गई। यहां जानिए किस तरह धर्मेंद्र को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर किया गया याद…

BAFTA Pays Tribute To Indian Legend Dharmendra Remembered In Emotional Musical Tribute In Memoriam Segment
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कारों यानी बाफ्टा में उस समय हर भारतीय प्रशंसक की आंखें नम हो गईं, जब दिग्गज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय अभिनेता को वैश्विक सिनेमा जगत की उन महान हस्तियों में शामिल किया गया, जो अब हमारे बीच नहीं रहे। कार्यक्रम में उन हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने पिछले साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इसी में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को भी बाफ्टा में याद किया गया।

Trending Videos

BAFTA Pays Tribute To Indian Legend Dharmendra Remembered In Emotional Musical Tribute In Memoriam Segment
धर्मेंद्र को बाफ्टा में दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र को किया गया याद
बीती रात लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित हुए बाफ्टा के 79वें संस्करण में धर्मेंद्र को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। जेसी वेयर ने मंच पर आकर बारबरा स्ट्रीसैंड के गीत 'द वे वी वेयर' को परफॉर्म किया।

जहां उन्होंने पिछले साल दिवंगत हुए फिल्म जगत की हस्तियों को श्रद्धांजलि दी। इस भावपूर्ण म्यूजिकल ट्रिब्यूट के साथ एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें पिछले वर्ष दुनिया ने खोई इन हस्तियों को याद किया गया।

'इन मेमोरियम' कैटेगरी में डायने कीटन, टेरेंस स्टैम्प, कैथरीन ओ'हारा, रॉब रेनर, जीन हैकमैन, रॉबर्ट डुवैल, टॉम स्टॉपर्ड, ब्रिगिट बार्डोट, लाओ शिफ्रिन, माइकल मैडसेन और वैल किल्मर जैसी हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसी दौरान भारतीय दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का भी उल्लेख श्रद्धांजलि में किया गया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

BAFTA Pays Tribute To Indian Legend Dharmendra Remembered In Emotional Musical Tribute In Memoriam Segment
धर्मेंद्र का निधन - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल 24 नवबंर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन
धर्मेंद्र का निधन पिछले साल 24 नवंबर को मुंबई स्थित उनके आवास पर हुआ था। उन्होंने 89 वर्ष की उम्र में इस दुनिया के अलविदा कहा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लगभग एक हफ्ते तक भर्ती रहने के बाद, परिजनों ने घर पर ही उनका इलाज कराने का फैसला किया था।

यह खबर भी पढ़ेंः BAFTA 2026: भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने पहली बार जीता बाफ्टा अवॉर्ड, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ का रहा दबदबा

जहां 24 नवंबर को उनका निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार 25 नवंबर को मुंबई में किया गया था। दिग्गज अभिनेता अपने पीछे दो पत्नियां प्रकाश कौर और अभिनेत्री हेमा मालिनी समेत छह बच्चे छोड़ गए हैं। इनमें अभिनेता सनी देओल, बॉबी देओल और ईशा देओल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed