सब्सक्राइब करें

O Romeo Collection: दसवें दिन निकली 'ओ रोमियो' की हेकड़ी, वीकएंड पर नहीं रहा उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 22 Feb 2026 09:58 PM IST
सार

O Romeo Collection Day 10: फिल्म 'ओ रोमियो' का कलेक्शन अब काफी घटने लगा है। रविवार को फिल्म उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर सकी। आइए जानते हैं इसका दसवें दिन का कलेक्शन।

विज्ञापन
O Romeo box office Collection day 10 know total earning of shahid kapoor film
ओ रोमियो - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज का आज दसवां दिन है। इस फिल्म को दर्शक अब भी प्यार दे रहे हैं। हालांकि वीकएंड पर जिस तरह से फिल्म से उम्मीद थी उस पर यह खरी नहीं उतरी है। पहले, दूसरे और तीसरे दिन के बाद फिल्म का कलेक्शन काफी घट गया है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने रविवार को कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
O Romeo box office Collection day 10 know total earning of shahid kapoor film
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
'ओ रोमियो' का दसवें दिन का कलेक्शन
खबर लिखे जाने तक 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर 2.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। कल इसने 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कल की बनिस्बत इसका कलेक्शन बढ़ा है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 55.49 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
O Romeo box office Collection day 10 know total earning of shahid kapoor film
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म का अब तक का कलेक्शन
  • 'ओ रोमियो' ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
  • दूसरे दिन इसने 12.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • तीसरे दिन इसने 9 करोड़ रुपये कमाए।
  • चौथे दिन फिल्म ने 4.85 करोड़ रुपये कमाए।
  • छठे दिन इसका कलेक्शन 3.65 करोड़ रुपये रहा।
  • सातवें दिन फिल्म ने 3.1 करोड़ रुपये कमाए।
  • आठवें दिन फिल्म का कलेक्शन 2.15 करोड़ रुपये रहा।

Assi Collection: क्या रविवार को दर्शकों पर चला 'अस्सी' का जादू? जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

O Romeo box office Collection day 10 know total earning of shahid kapoor film
ओ रोमियो - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी अहम किरदार में हैं। दोनों के अलावा इसमें अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल हैं। यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसके निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं। इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।
विज्ञापन
O Romeo box office Collection day 10 know total earning of shahid kapoor film
ओ रोमियो फिल्म रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'ओ रोमियो' की कहानी 1995 के मुंबई के गैंगस्टर हुसैन उस्तरा पर आधारित है। हुसैन उस्तरा दाऊद इब्राहिम का दुश्मन माना जाता था। फिल्म में शाहिद कपूर ने हुसैन उस्तरा का किरदार निभाया है। वह आईबी ऑफिसर खान (नाना पाटेकर) के लिए काम करता है। खान उस्तरा को गैंगस्टर को मारने के लिए पैसे देता है। एक दिन अफ्शा (तृप्ति डिमरी) उस्तरा को कई लोगों को मारने के लिए सुपारी देती है। वह ऐसा क्यों करती है, इसके पीछे एक राज है। यह राज जनने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed