फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Speaks Hindi On Bafta During Present An Award Netizens Says We Are So Proud Of You

Alia Bhatt: ‘नमस्कार…’, बाफ्टा के मंच पर आलिया भट्ट ने बोली हिंदी; नेटिजेंस को भाया अंदाज, बोले- आप पर गर्व है

Mon, 23 Feb 2026 08:40 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 23 Feb 2026 08:40 AM IST
सार

Alia Bhatt At Bafta Award: आलिया भट्ट ने बाफ्टा के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर हिंदी बोलकर हर भारतीय को गर्व कराया है। आलिया का ये वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। जानिए आलिया ने हिंदी में क्या कहा…

विज्ञापन
Alia Bhatt Speaks Hindi On Bafta During Present An Award Netizens Says We Are So Proud Of You
बाफ्टा में आलिया ने बोली हिंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीती देर रात या यूं कहें कि कुछ घंटे पहले ही लंदन में ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड यानी कि बाफ्टा का आयोजन हुआ। इस समारोह में कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए। वहीं भारतीय अभिनेत्री आलिया भट्ट भी इस अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनीं। आलिया बतौर प्रेजेंटर कार्यक्रम में शामिल हुईं। आलिया का रेड कार्पेट लुक काफी छाया रहा। लेकिन अब सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है बाफ्टा में आलिया की हिंदी की। आलिया जब अवॉर्ड देने बाफ्टा के मंच पर पहुंचीं, तो उन्होंने अपनी स्पीच की शुरुआत हिंदी में की। आलिया के इस अंदाज की अब काफी सराहना हो रही है।

विज्ञापन

आलिया ने हिंदी में की अपनी स्पीच की शुरुआत
आलिया भट्ट बाफ्टा के मंच पर बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म प्रेजेंट करने पहुंची थीं। स्टेज पर पहुंचते ही हिंदी में अपनी स्पीच की शुरुआत करके आलिया ने सबको हैरान कर दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी हिंदी का मतलब भी बताया।

विज्ञापन


आलिया ने स्टेज पर पहुंचते ही कहा, ‘नमस्कार, अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है।’ इसके बाद अपनी बात को अंग्रेजी में कहते हुए आलिया ने कहा, ‘अभी से आप सबटाइटल की तरफ ना जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं हिंदी में ये कह रही थी कि जो हमारा अगला अवॉर्ड है, वो एक ऐसी फिल्म के लिए है जिसकी भाषा अंग्रेजी नहीं है। क्योंकि फिल्में तो ढेर सारी अलग-अलग भाषाओं में बोलती हैं, लेकिन हम हमेशा जिस चीज की तारीफ करते हैं, वो है सिनेमा की भाषा।

वो भाषा तो हम सब बहुत अच्छे से समझते और बोलते हैं।’ इसके बाद आलिया ने विनर का नाम घोषित किया। आलिया का ये वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है और लोग आलिया की हिंदुस्तानी कल्चर को दुनियाभर में फैलाने को लेकर सराहना कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BAFTA (@bafta)


 

यूजर्स बोले- आलिया पर गर्व है
आलिया का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा और इसे काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो के कमेंट में फैंस आलिया के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। बाफ्टा जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर हिंदी बोलकर आलिया ने हर भारतीय को गर्व महसूस कराया है। यूजर्स इसकी तारीफ कर रहे हैं और आलिया पर गर्व जता रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स आलिया के लुक की भी तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ उन्हें इंडिया की सुपरस्टार बता रहे हैं।







Alia Bhatt Speaks Hindi On Bafta During Present An Award Netizens Says We Are So Proud Of You
आलिया भट्ट बाफ्टा में - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया के रेड कार्पेट लुक की भी हो रही चर्चा
बाफ्टा में बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म का अवॉर्ड फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' को मिला। ये इसी साल ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेटेड है। फैंस को आलिया का बाफ्टा का लुक भी बेहद पसंद आया है। एक्ट्रेस ने गुच्ची का सिल्वर गाउन पहना था, जिसके साथ उन्होंने एक सफेद स्टॉल भी कैरी किया। रेड कार्पेट पर आलिया का जलवा खूब जोर-शोर से बिखरा।

यह खबर भी पढ़ेंः BAFTA 2026: भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने पहली बार जीता बाफ्टा अवॉर्ड, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ का रहा दबदबा

बाफ्टा में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय अभिनेत्री बनीं आलिया
आलिया भट्ट बाफ्टा में पहुंचने वाली तीसरी भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। उनसे पहले प्रियंका चोपड़ा औ दीपिका पादुकोण भी बाफ्टा में अवॉर्ड प्रेजेंट कर चुकी हैं। बात करें आलिया के वर्क फ्रंट की, तो उनकी दो फिल्में 'अल्फा' और 'लव एंड वॉर' आनी हैं, जिसकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed