Bigg Boss 14 Live Updates: जारी है बिग बॉस 14 में मस्ती, जानिए अब तक किन की हुईं एंट्री
{"_id":"5f7887a7efe28a47c24930d1","slug":"bigg-boss-14-grand-premier-opening-live-update-news-in-hindi-salman-khan-show-live-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 14 Live Updates: जारी है बिग बॉस 14 में मस्ती, जानिए अब तक किन की हुईं एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
Bigg Boss 14 Grand Premiere Live Updates: छोटे पर्दे का बड़ा शो बिग बॉस एक बार फिर टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। एक बार फिर दर्शकों को ढेर सारा मनोरंजन मिलेगा। इस बार भी बिग बॉस को सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगे। इसके साथ ही सलमान ये भी साफ कर चुके हैं कि इस बार का बिग बॉस सबसे अलग होने वाला है। सलमान खान इस बार साल शो के माध्यम से 2020 को जवाब देते नजर आएंगे।
बिग बॉस 14 2020 भव्य प्रीमियर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
12:43 AM, 04-Oct-2020
एक नजर में बिग बॉस
कौन से कंटेस्टेंट्स की हुई घर में एंट्रीराहुल वैद्य
एजाज खान
निक्की तंबोली
जैस्मीन भसीन
अभिनव शुक्ला
शहजाद देओल
पवित्र पुनिया
किन कंटेस्टेंट्स को स्पेशल ऑडियंस ने किया रिजेक्ट
रुबीना दिलैक
निशांत सिंह मलकानी
जान कुमार सानू
सारा गुरपाल
12:40 AM, 04-Oct-2020
राहुल वैद्य का बीबीक्यू टेस्ट
राहुल ने जनार्दन से बातचीत की और अपनी लव मैरिज के भी बारे में पूछा। जनार्दन ने बताया कि बिग बॉस के भी घर में उन्हें कोई मिल सकती है, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंचेगी। वहीं इसके बाद सलमान ने राहुल को उनको मां- पापा से भी वीडियो कॉल करवाया। इसके बाद आखिर में स्पेशल ऑडियंस ने राहुल वैद्य को सिलेक्ट कर लिया।
12:33 AM, 04-Oct-2020
राहुल वैद्य की हुई एंट्री
बिग बॉस 14 के आखिरी कंटेस्टेंट राहुल वैद्य की भी एंट्री हो गई है। राहुल ने गीत गाकर एंट्री की।

12:27 AM, 04-Oct-2020
राधे मां नहीं हैं घर की कंटेस्टेंट
बता दें कि आखिरकार ये साफ हो गया है कि राधे मां घर की कंटेस्टेंट नहीं बनेंगी, बल्कि वो सिर्फ घर के लिए प्रार्थना करने गई थीं। राधे मां ने घर को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही राधे मां ने कहा कि उन्हें ये घर बहुत पसंद आया और जब भी बिग बॉस उनको बुलाएगा वो आ जाएंगी।12:21 AM, 04-Oct-2020
जान और पवित्र के साथ सलमान खान का बीबीक्यू
सलमान खान ने जान कुमार सानू और पवित्र पुनिया से कुछ सवाल पूछे और दोनों को कार्ड्स के बदौलत हां और नहीं का जवाब दिया। वहीं इसके बाद स्पेशल ऑडियंस ने पवित्र पुनिया को सिलेक्ट किया जबकि जान कुमार सानू को रिजेक्ट कर दिया।
12:16 AM, 04-Oct-2020
जान कुमार सानू और पवित्र पुनिया की हुई एंट्री
बिग बॉस में अब जान कुमार सानू और पवित्र पुनिया की भी एंट्री हो चुकी है। पवित्र ने जहां दिलकश अंदाज में डांस करके एंट्री किया तो वहीं जान ने खूबसूरत अंदाज में गाना गाया। वहीं सलमान ने दोनों के साथ खूब मस्ती मजाक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
12:02 AM, 04-Oct-2020
सारा और निशांत हुए रिजेक्ट, शहजाद की हुई घर में एंट्री
स्पेशल ऑडियंस ने शहजाद को सिलेक्ट किया। वहीं निशांत को रिजेक्ट कर दिया गया। इसके अलावा सारा को भी रिजेक्ट कर दिया गया। बता दें कि स्पेशल ऑडियंस में हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान हैं।
12:01 AM, 04-Oct-2020
सारा ने शहजाद और निशांत को दिया बीबीक्यू टास्क
सारा ने शहजाद और निशांत को सलमान के कहने के बाद बीबीक्यू टास्क दिया। जहां सबसे पहले शहजाद और निशांत ने पंजा लड़ाया और उसके बाद दोनों ने पोल डांस किया। वहीं इसके बाद तीसरे टास्क में दोनों को सारा को प्रपोज करने का टास्क दिया गया। पंजे लड़ाने का टास्क निशांत ने जीता। वहीं सारा ने निशांत का प्रपोजल एक्सेप्ट किया।
11:53 PM, 03-Oct-2020
सारा गुरपाल की हुई एंट्री
निशांत, शहजाद के बाद शो में सारा गुरपाल की भी एंट्री हो गई। सारा ने एक प्यारा सा गीत गाकर शो में एंट्री मारी। सारा पंजाब की एक प्रसिद्ध सिंगर और अभिनेत्री हैं।

11:47 PM, 03-Oct-2020
शहजाद देओल की हुई एंट्री
निशांत के साथ ही शहजाद की भी एंट्री हो गई है। ऐसे में दोनों से ही बीबीक्यू खेला गया। इस दौरान शहजाद ने सिद्धार्थ के गुस्से को बुरा बताया तो वहीं शहजाद ने डेट पर ले जाने के लिए हिना खान का नाम लिया।
Ho jaiye taiyar dekhne ke liye iss punjabi powerhouse @deolshehzad ko #BiggBoss2020 mein 💪#BiggBoss14GrandPremiere #BB14GrandPremiere #BB14 #BiggBoss14 @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/weDiUtBYLN
— COLORS (@ColorsTV) October 3, 2020
कमेंट
कमेंट X