फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 20 Shilpa Shinde Supports Nakuul Dhull After His Eviction Says Bring Him Back

बिग बॉस 20: नकुल ढुल के समर्थन में उतरीं शिल्पा शिंदे, शो में वापस एंट्री करवाने की रखी मांग; शेयर किया पोस्ट

Thu, 15 Oct 2026 03:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 15 Oct 2026 03:42 PM IST
सार

Bigg Boss 20: बीते एपिसोड में नकुल और गुल्लू के बीच हाथापाई हुई थी, जिसके बाद नकुल को घर से निकाल दिया गया। अब एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने इस मामले पर नकुल का समर्थन किया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Shilpa Shinde Supports Nakuul Dhull After His Eviction Says Bring Him Back
शिल्पा शिंदे ने किया नकुल का समर्थन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शो 'बिग बॉस 20' में हाल के दिनों में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। शो में वाइल्डकार्ड के जरिए आए नकुल ढुल ने बीते एपिसोड में गुल्लू से लड़ाई की थी, जिसके बाद बिग बॉस ने कड़ा एक्शन लेते हुए नकुल को घर से बेघर कर दिया। अब इस पूरे मामले पर शिल्पा शिंदे ने अपनी राय दी है। 
विज्ञापन


शिल्पा शिंदे ने क्या कहा? 
नकुल को बिग बॉस से निकालने के बाद शिल्पा इस निर्णय से नाखुश नजर आईं। शिल्पा ने एक पोस्ट शेयर कर इस निर्णय का विरोध जताया है। पोस्ट के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, 'उसे वापस लाओ..उसने मारा नहीं है सिर्फ धक्का दिया है। ऐसा बिग बॉस में बहुत बार हुआ है। इसके अलावा उन्होंने जो फोटो शेयर की है, उसमें भी लिखा कि उन्हें वापस लाओ, क्योंकि वो पूरी तरह गलत नहीं हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन 
शिल्पा की इस पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए हैं। कुछ लोगों ने शिल्पा की पोस्ट का सपोर्ट किया। एक यूजर ने लिखा, 'नकुल को वापस लाओ, उन्हें एक और मौका मिलना चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शिल्पा जी आप बिलकुल सही कह रही हैं।'

वहीं कुछ ने बिग बॉस के निर्णय को सही बताया। एक यूजर ने लिखा, 'नहीं वो काफी नेगेटिव और इरिटेटिंग हैं। उन्हें बाहर ही रहने दो।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'शिल्पा मैम मुझे आपसे ये उम्मीद नहीं थी।'

शिल्पा का पोस्ट-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official)

विज्ञापन

Bigg Boss 20 Shilpa Shinde Supports Nakuul Dhull After His Eviction Says Bring Him Back
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
कैसे हुई थी नकुल और गुल्लू के बीच लड़ाई 
दरअसल, काजी मजाक-मस्ती में स्काउट के कान में थूक देते हैं। इसके बाद जब स्काउट अकेले होते हैं, तो नकुल जाकर उनसे कहते हैं कि काजी वहां दूसरी ओर बता रहे हैं कि उन्होंने तुम्हारे कान में थूक दिया। इसके बाद स्काउट नकुल को लेकर इस बात को क्लियर करने जाते हैं।

जब स्काउट काजी से इस बारे में पूछते हैं, तो काजी कह देते हैं कि सब मजाक में था। लेकिन नकुल इस बात को बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं। इस बीच काजी गुल्लू से कहते हैं कि सब मजाक में था, तुम नकुल को समझाओ। इस पर नकुल कहते हैं कि वो मुझे क्या समझाएगा।

इसके बाद गुल्लू नकुल से कहते हैं कि क्यों बात बढ़ा रहे हो। तो नुकल कहते हैं कि मैं तो बढ़ाऊंगा। इसके बाद नकुल गुल्लू से भिड़ जाते हैं। दोनों के बीच हाथापाई की स्थिति बन जाती है। बात इतनी बढ़ जाती है कि घरवालों को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ता है। 

ये भी पढ़ें- जेलर 2: क्या असली था बिल्डिंग का धमाका? ट्रेलर में दिखी थी झलक; स्टंट डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed