फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेलिना जेटली ने बॉलीवुड पर उठाए सवाल, कहा- हमें भी मिले मेल स्टार्स के बराबर फीस

Mon, 08 Mar 2021 11:34 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 08 Mar 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
Celina Jaitly reaction on women actor pay scale and harrasement in bollywood film industry
सेलिना - फोटो : सोशल मीडिया

महिलाओं को विश्व और समाज में बराबरी का हकदार बनाने के उद्देश्य से हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला समानता और सुरक्षा सिर्फ घर ही नहीं बल्कि वर्किंग प्लेस पर भी हो इस ओर भी ध्यान देने की जरूरत है। बॉलीवुड में महिलाओं को दोहरे पैमाने पर दिया जाने वाला मेहनाताना भी इस फेहरिस्त से अछूता नहीं हैं। इसपर अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपनी राय रखी है।

Celina Jaitly reaction on women actor pay scale and harrasement in bollywood film industry
celina jaitley - फोटो : Twitter

बॉलीवुड की बात करें तो इस इंडस्ट्री में भी महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है, लेकिन उन्हें वो हक नहीं मिल पाता जो एक हीरो को दिया जाता है। इसपर बीच बीच में अभिनेत्रियां सवाल करती रहीं हैं। ‘नो एंट्री’ और ‘अपना सपना मनी हनी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री सेलिना जेटली ने हाल ही में इस पर खुलकर बात की।

Celina Jaitly reaction on women actor pay scale and harrasement in bollywood film industry
celina jaitley - फोटो : social media

एक साक्षात्कार के दौरान सेलिना ने बताया कि 'बॉलीवुड इंडस्ट्री भले ही लोगों को प्रेरणा देती है, लेकिन खुद इस इंडस्ट्री में महिला और पुरुषों में काफी असमानता है। उन्होंने फिल्म में मिलने वाली फीस को लेकर भी चर्चा की। सेलिना ने कहा कि महिलाओं को भी अपने साथी पुरुष अभिनेताओं के बराबर फीस मिलनी चाहिए। मेहनाताने में यह भेदभाव ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celina Jaitly reaction on women actor pay scale and harrasement in bollywood film industry
सेलिना जेटली

बॉलीवुड में महिलाओं के साथ शोषण और उत्पीड़न के मामले पर बात करते हुए सेलिना ने कहा कि 'मैंने कई बार ये महसूस किया है कि अगर किसी महिला के साथ किसी तरह का उत्पीड़न हुआ है तो सबसे पहले फिल्म के पुरुष साथी कलाकार को इसके विरुद्ध आवाज बुलंद करनी चाहिए, न कि पल्ला झाड़ लेना चाहिए। इससे समाज मे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकेगा। पीड़ित महिला सामने आकर अपनी बात रखने की हिम्मत मिलेगी।

विज्ञापन
Celina Jaitly reaction on women actor pay scale and harrasement in bollywood film industry
सेलिना जेटली

सेलिना जेटली ने आगे बताया कि 'ये लड़ाई ऐसी है जिसे तलवार या चाकू या किसी हथियार से नहीं लड़ा जा सकता। इस लड़ाई को हमें एकजुट होकर विचारों से लड़ना होगा। हमें बदलाव लाने की जरूरत है और इसमें अगर पुरुष साथ दें तो ये जंग और मजबूत होगी’।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed