फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, विदेशी दोस्त के साथ शेयर की तस्वीर

Mon, 08 Mar 2021 10:44 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 08 Mar 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan daughter suhana khan shared her photo on instagram
दोस्त संग सुहाना खान - फोटो : Insatagram- @suhanakhan2

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का स्टाइल हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। हालांकि उन्होंने फिल्मों में एंट्री नहीं ली है लेकिन उनका फैशन सेंस और ग्लैमर हूबहू अभिनेत्रियों वाला दिखता है। हो भी क्यों न, आखिर वो किंग खान की एकलौती चहीती बेटी जो हैं। सुहाना बी-टाउन के सबसे चर्चित स्टारकिड्स में से हैं।

shahrukh khan daughter suhana khan shared her photo on instagram
सुहाना खान - फोटो : Instagram

अब उन्होंने एक बार फिर से अपनी दोस्त के साथ एक फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फिलहाल वे न्यूयॉर्क में हैं और उनका ग्लैमर गेम देखते ही बन रहा है। तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी के रूप में साझा करते हुए उन्होंने कोई कैप्शन तो नहीं लिखा है, लेकिन एक काले दिल वाले इमोजी को लगाया है।

shahrukh khan daughter suhana khan shared her photo on instagram
सुहाना खान - फोटो : Instagram: @suhanakhan2

अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने यह तस्वीर रविवार को शेयर की, जिसमें उनकी दोस्त भी नजर आ रही थीं। फोटो में उन्होने काले रंग की लेदर की जैकेट पहन रखी थी, जिसको हल्के गुलाबी रंग की ट्यूब टॉप पर पेयर अप किया था। उन्होंने गले में एक मोती का हार भी पहन रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan daughter suhana khan shared her photo on instagram
suhana khan - फोटो : instagram

वहीं उनकी दोस्त की बात करें तो उन्होंने एक रुमालनुमा डिजाइन की टॉप पहन रखी थी, जिसे ग्रे जींस के साथ कैरी किया थी। सुहाना के इंस्टाग्राम पेज पर नजर डालें तो पता चल जाएगा कि उनका स्टाइल किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है। वहीं, उनके दोस्त भी काफी हाई क्लास सोसायटी मेंटेन करते नजर आते हैं।

विज्ञापन
shahrukh khan daughter suhana khan shared her photo on instagram
सुहाना खान - फोटो : Instagram

सुहाना अक्सर ही अपने दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वे यहां काफी सक्रिय रहती हैं। उनके कुछ फ्रेंड्स विदेशी हैं तो कुछ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के स्टारकिड हैं। इनमें अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, शनाया कपूर और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी शामिल हैं। इनकी तस्वीरें भी साथ में सामने आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed