फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   darsheel safary hukus bukus actor reveals why he does not seek help from Aamir Khan in interview

Darsheel Safary: आमिर खान से मदद नहीं लेना चाहते दर्शील सफारी, अभिनेता ने खुद बताई वजह

Tue, 07 Nov 2023 10:49 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 07 Nov 2023 10:49 AM IST
विज्ञापन
darsheel safary hukus bukus actor reveals why he does not seek help from Aamir Khan in interview
दर्शील सफारी, आमिर खान - फोटो : social media
साल 2007 में आई फिल्म 'तारे जमीन पर' तो हर किसी को याद ही होगी! इस फिल्म में ईशान नंदकिशोर अवस्थी का किरदार निभाने वाले दर्शील सफारी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में बाल कलाकार के रूप में नजर आए दर्शील सफारी अब बड़े हो गए हैं। हाल ही में, 26 वर्षीय अभिनेता 'हुकस-बुकस' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें दर्शील सफारी ने सचिन तेंदुलकर प्रशंसक की भूमिका निभाई। इस बीच, अब एक्टर ने एक मीडिया बातचीत में करियर में आने वाली चुनौतियों को लेकर बात की। दर्शील सफारी ने खुलासा किया कि वह आमिर खान से मदद क्यों नहीं लेते? आइए जानें...
विज्ञापन


करियर को लेकर कही यह बात 
एक बातचीत के दौरान दर्शील सफारी ने अपने करियर को लेकर बताया, 'जैसा कि मैंने पहले अपनी पढ़ाई पूरी करने और फिर थिएटर में जाने का फैसला किया, तो लोगों ने मान लिया कि मैंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है। लोग यह नहीं जानते थे कि मैं अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं'।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kamal Haasan: एक ही फिल्म में दस किरदार से कमल ने रचा इतिहास, दर्शक भी नहीं पाए थे पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शील नहीं अपनाना चाहते शॉर्टकट 
अभिनेता ने आगे कहा, 'सच कहूं तो मेरे लिए यह आसान नहीं था। मैं कभी भी शॉर्टकट नहीं अपनाना चाहता था। वर्षों तक थिएटर में रहने के बाद, मैंने फैसला किया कि मैं स्क्रीन पर वापसी करना चाहता हूं। मैंने ऑडिशन देना शुरू किया और सौ से अधिक ऑडिशन दिए, जिसमें मैं केवल कुछ ही पास कर पाया'।

आमिर खान से मदद के लिए बोलते हैं लोग
दर्शील सफारी ने इस बात का खुलासा किया कि कुछ लोग उन्हें आमिर खान से मदद लेने को कहते हैं। अभिनेता ने इस का जवाब देते हुए कहा, 'जो लोग यह बात बोलते हैं, वह सब मुझे संघर्ष करते हुए नहीं देख सकते। दर्शील ने बताया कि यहां तक कि जब ट्रेलर आया तो लोगों ने पूछा कि क्या मैंने आमिर खान को भेजा है? लेकिन मेरा मानना है कि अगर मैंने अच्छा काम किया, तो यह उन तक स्वाभाविक रूप से पहुंचेगा'।

यह भी पढ़ें: Mrunal Thakur: रश्मिका मंदाना के वायरल डीपफेक पर भड़कीं मृणाल, कड़ा रुख अपनाने के लिए की अभिनेत्री की सराहना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed