Saif Ali Khan: ओमकारा में लंगड़ा त्यागी के किरदार के लिए विशाल ने आमिर को क्यों नहीं चुना? सैफ ने किया खुलासा
शेक्सपियर के ओथेलो पर आधारित 'ओमकारा' ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे। फिल्म में सैफ के अलावा अजय देवगन, करीना कपूर खान, कोंकणा सेन शर्मा, विवेक ओबेरॉय, बिपाशा बसु, नसीरुद्दीन शाह और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार नजर आए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ओंकारा बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में लंगड़ा त्यागी का किरदार सैफ अली खान ने निभाया था। अपनी अदाकारी से उन्होंने दर्शकों को हैरान कर दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद आमिर खान थे। फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज ने लंगड़ा त्यागी के लिए सैफ से पहले आमिर से संपर्क किया था, लेकिन क्रिएटिव मतभेद की वजह से वे इस फिल्म में काम नहीं कर सके।
हाल ही में सैफ अली खान ने इस चीज को लेकर खुलकर बात की। एक साक्षात्कार के दौरान सैफ से जब पूछा गया कि क्या उन्हें पता था कि उनसे पहले लंगड़ा त्यागी के किरदार के लिए आमिर को चुना गया था? इस पर जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा कि उन्होंने इसके बारे में बाद में सुना था। इस बातचीत में सैफ ने बताया कि विशाल ने उन्हें बताया था कि आमिर के पास बहुत से सवाल थे और वे भूमिका में कुछ बदलाव भी चाहते थे। वहीं, विशाल उस दिशा में आगे बढ़ने में खुद को सहज महसूस नहीं कर रहे थे।
Alia Bhatt: ईशा अंबानी के साथ अपनी दोस्ती पर आलिया ने की बात, कुछ ही दिनों के अंतर में दोनों बनी थीं मां
शेक्सपियर के ओथेलो पर आधारित 'ओमकारा' ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे। फिल्म में सैफ के अलावा अजय देवगन, करीना कपूर खान, कोंकणा सेन शर्मा, विवेक ओबेरॉय, बिपाशा बसु, नसीरुद्दीन शाह और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार नजर आए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ जल्द ही साउथ में डेब्यू करने जा रहे हैं। वे जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा में नेगेटिव रोल में दिखेंगे। फिल्म में जान्हवी कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगी।
Pulkit Kriti Wedding Live: पुलकित-कृति के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, हल्दी में पीले कुर्ते में दिखे दूल्हे राजा