सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 Cross 100 Crore Collection Day 1 But Fans feel that Movie has several flaws

ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बावजूद कहां कमजोर पड़ी ‘धुरंधर 2’? फैंस ने गिना दी कई कमियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 20 Mar 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Social Media Review: रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन के बावजूद ‘धुरंधर 2’ एक परफेक्ट फिल्म नहीं है, ऐसा करने फैंस का मानना है। जानिए, फिल्म को लेकर क्यों निराश हुए कई दर्शक? 

Dhurandhar 2 Cross 100 Crore Collection Day 1 But Fans feel that Movie has several flaws
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

कल ‘धुरंधर 2’ ने सिनेमाघरों में कदम रखा और पहले ही दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही अलग तरह का बज बना हुआ था लेकिन कुछ दर्शकों, फैंस को इसमें कमियां भी नजर आईं। जानिए, कहां और किन मामलों में चूकी ‘धुरंधर 2’। 

Trending Videos

उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी ‘धुरंधर 2’ 
फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद फैंस को ‘धुरंधर 2’ से काफी उम्मीद थी। लेकिन यह उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। एक यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा, ‘एक सिनेमा प्रेमी के तौर पर मैं पार्ट 2 से बहुत ज्यादा उम्मीदें लेकर गया था। लेकिन यह उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। फिल्म बेवजह खिंची हुई लगती है। वह जबरदस्त कहानी कहने का अंदाज, जिसने पहले हिस्से को इतना कामयाब बनाया था, यहां नदारद है। यह पूरी तरह से बुरी तो नहीं है, लेकिन इसने जो वादा किया था, उसके मुकाबले यह यकीनन निराश करने वाली फिल्म है।’ इसी तरह की शिकायत कई लोगों को फिल्म से है, ‘धुरंधर 2’ का रन टाइम लगभग चार घंटे था, जो कि कई लोगों के लिए काफी ज्यादा था। इतनी देर बैठकर फिल्म देखना कई लोगों के लिए मुश्किल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'थोड़ी धीमी शुरुआत, ज्यादा हिंसा और थोड़ी ज्यादा ही पॉलिटिक्स। लेकिन बिना किसी गलती के डायरेक्टेड और जबरदस्त एक्टिंग वाली फिल्म है। इसे जरूर देख सकते हैं।' 

 

 

 

 



किसी ने खोखली फिल्म तक कह दिया
कुछ लोगों को 'धुरंधर 2' लंबी और वॉयलेंस से भरी फिल्म लगी लेकिन इसे फिर भी वह दिखने की बात कहते हैं। लेकिन कुछ दर्शकों ने इसे खोखली फिल्म कह दिया। एक यूजर ने ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अभी-अभी यह फिल्म देखी। यह बहुत शोरगुल वाली और खोखली फिल्म है। इसमें कहानी से ज्यादा शोर है, बहुत ज्यादा हिंसा है। गालियों से भरी हुई और एक खींचे हुए प्रोपेगैंडा नैरेटिव पर बेस्ड है। रणवीर सिंह भी हमजा के तौर पर दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रहे।' ट्वीट में आगे लिखा है, 'बस भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव का एक ही घिसा-पिटा एंगल है, न कोई अच्छा संगीत है, और न ही कोई भावनात्मक या देशभक्ति से जुड़ाव है। आप यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आदित्य धर आखिर क्या करना चाह रहे थे? कहानी सुनाना या फिर बस टकराव का फायदा उठाना। यह एक हिंसक, दिशाहीन, और भुला देने लायक फिल्म है।' 
एक अन्य यूजर ने भी फिल्म को डिजास्टर बताया है। ट्वीट करते हुए यूजर ने लिखा, 'मैंने अभी धुरंधर 2 देखी। यह बहुत निराशाजनक थी। हाइप के बावजूद फिल्म बहुत लंबी, बोरिंग है और देखने में थकाने वाली लगती है। पहला पार्ट अच्छा था, लेकिन सीक्वल उसके बराबर नहीं है। एक बार देखने लायक भी नहीं है। यह डिजास्टर है।'
   
 
 

 

Dhurandhar 2 Cross 100 Crore Collection Day 1 But Fans feel that Movie has several flaws
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
 
 

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मारी बाजी 
फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर चाहे नेगेटिव रिव्यू भी सामने आ रहे हों लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाल का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में किया है। इस तरह इसे 100 करोड़ क्लब में पहले दिन ही एंट्री ली है।
वहीं शुरुआती आंकड़ों में फिल्म 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 236.63 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि, यह कारोबार ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भारतीय फिल्मों में 'पुष्पा 2' पहले नंबर पर है। इसने पहले दिन वर्ल्डवाइड 275.2 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे नंबर पर 'धुरंधर 2' ने अपनी जगह बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed