सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rashmika mandanna shared her happiness of getting gaddar state telangana award on social media

Rashmika Mandanna: रश्मिका ने जाहिर की अवॉर्ड मिलने की खुशी, खूबसूरत तस्वीरें साझा कर सुनाया बचपन का किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 20 Mar 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Rashmika Mandanna On Getting State Award: तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स 2025 में रश्मिका मंदाना को 'द गर्लफ्रंड' में उनकी एक्टिंग के लिए स्टेट अवॉर्ड दिया गया। जिसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। 

Rashmika mandanna shared her happiness of getting gaddar state telangana award on social media
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

2026 एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के जीवन का एक महात्वपूर्ण साल रहा। इस साल फरवरी में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विजय देवराकोंडा से शादी की। आगे उनके कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी लाइन अप हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने राज्य स्तर पर सम्मान पाने की खुशी जाहिर की। 
Trending Videos


साझा किया बचपन का किस्सा 
19 मार्च 2026 की रात तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स 2025 के शानदार आयोजन में रश्मिका मंदाना भी पहुंची थीं। वहां उन्हें 'द गर्लफ्रंड' के लिए इस स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अपनी इस खुशी को रश्मिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर किया। उन्होंने लिखा, ' जब मैं छोटी बच्ची थी और कोई राज्य स्तर पर विजेता बनता था, तो मुझे वो सुपरस्टार की तरह दिखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं सोचती थी कि उन्होंने ये सब कुछ कैसे अचीव किया? वे दिन भर क्या करते हैं, वगैरह। और कल शाम राज्य पुरस्कार जीतना मेरे सपनों के पूरे होने जितना खास था। मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां कर सकती हूं, लेकिन मुझे ऐसा लग रहा है कि मैंने बहुत लंबा सफर तय किया है। मुझे इसके लिए खुशी है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)



 

Rashmika mandanna shared her happiness of getting gaddar state telangana award on social media
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
कई सेलेब्स पहुंचे अवॉर्ड शो में 
रश्मिका इस समारोह में अपनी सास के साथ पहुंची थीं। वहीं इस खास मौके पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क और मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस समारोह के दौरान कई अवॉर्ड दिए गए। इस खूबसूरत शाम में चिरंजीवी, कमल हासन, अक्किनेनी नागार्जुन, नागा चैतन्य और माधुरी दीक्षित जैसे कई बड़े सितारे शामिल हुए।

रश्मिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
रश्मिका मंदाना आने वाले वक्त में कई फिल्मों में नजर आएंगी। इनमें 'कॉकटेल 2', 'राणाबाली', 'एनिमल पार्क', 'पुष्पा 3' और 'मैसा' के नाम शामिल हैं। फिल्म 'राणाबाली' में रश्मिका को उनके एक्टर पति विजय देवरकोंडा के साथ देखा जाएगा।
बात करें फिल्म 'मैसा' की तो इसमें रश्मिका बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगी। 27 जून 2025 को इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें रश्मिका को दमदार अंदाज में देखा गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed