रैंप पर उतरीं राधिका मदान, शाहरुख की पत्नी गौरी से मिलीं अनन्या पांडे; देखें वीडियो
Mumbai Fashion Week 2026: मुंबई में चल रहे फैशन वीक में राधिका मदान ने रैंप वॉक कर सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान शाहरुख खान की पत्नी और अनन्या पांडे भी नजर आईं।
विस्तार
मुंबई में फैशन वीक की शुरुआत 19 मार्च 2026 से हुई है। आज फैशन वीक का दूसरा दिन है। यह फैशन शो 22 मार्च तक चलेगा। इस फैशन शो में आज बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान ने रैंप वॉक किया। राधिका के अलावा शो के दौरान अनन्या और गौरी खान आपस में बातचीत करती नजर आईं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुके हैं।
राधिका मदान
इन दिनों राधिका मदान फिल्म ‘सूबेदार’ को लेकर सुर्खियों में बना हुई हैं। आज राधिका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुंबई में फैशन वीक के दौरान रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं। राधिका का यह लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
राधिका का लुक
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राधिका ने हल्के नीले रंग का स्टाइलिश प्लाजो के साथ मल्टीकलर का टॉप कैरी किया है। इस टॉप का लुक कोट जैसा डिजाइन किया गया है। राधिका का यह वीडियो उनके फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
अनन्या और गौरी का वीडियो
मुंबई में चल रहे फैशन वीक से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें अनन्या पांडे और गौरी खान को एक साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो में अनन्या और शाहरुख खान की पत्नी गौरी कई लोगों के बीच में बातें करती नजर आ रही हैं।
अनन्या का लुक
इस दौरान अनन्या व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पेंट और टाई में नजर आईं। उनका यह लुक काफी अनोखा और सिंपल है। उन्होंने इस दौरान नए फैशन डिजाइनर्स की जमकर तारीफ की और उनका उत्साह बढ़ाया। मुंबई में चल रहे फैशन वीक के पहले दिन मॉडल माहिका शर्मा ने रैंप वॉक किया था।
यह भी पढ़ें: Video: अनन्या पांडे ने पैपराजी को धमकाया, दी चेतावनी; बोलीं- 'ऐसा किया तो 'धुरंधर 3' बन जाएगी'