सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Eid al-Fitr 2026: Shoaib Ibrahim preparing for festival Dipika Kakar Apply Eid Mehendi On Hands

Eid 2026: ईद की तैयारी में जुटीं दीपिका कक्कड़; सास और ननद के साथ रचवाई मेहंदी; चांदरात पर खुश दिखे शोएब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 20 Mar 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Dipika Kakar Apply Eid Mehendi: रमजान का पाक महीना विदा ले रहा है। इसी के साथ ईद का त्योहार मनाया जाएगा। दीपिका कक्कड़ ने ईद की मेहंदी रचवाई है।

Eid al-Fitr 2026: Shoaib Ibrahim preparing for festival Dipika Kakar Apply Eid Mehendi On Hands
शोएब इब्राहिम-दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

इबादत के महीने रमजान के बाद अब हर तरफ ईद की तैयारी चल रही हैं। आज शुक्रवार शाम को चांद रात है। कल 21 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। चांद रात पर एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस मौके पर लोग त्योहार से जुड़ी तैयारी करते हैं। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके एक्टर पति शोएब इब्राहिम भी बेहद उत्साहित हैं।

Trending Videos

Eid al-Fitr 2026: Shoaib Ibrahim preparing for festival Dipika Kakar Apply Eid Mehendi On Hands
ईद की मेहंदी रचवाती दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

घर की रौनक देख शोएब बोले- 'माशाअल्लाह'
टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के यहां ईद के त्यौहार की तैयारी चल रही हैं। अपने हालिया व्लॉग में एक्टर ने दिखाया था कि पूरी फैमिली साथ में शॉपिंग करने गई। अब घर की महिलाओं ने संजने-संवरने की तैयारी शुरू की है। चांद रात से पहले दीपिका कक्कड़, उनकी सास और ननद ने हाथों पर ईद की मेहंदी रचाई है। घर की रौनक देख शोएब बोले- 'माशाअल्लाह'।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dipika-Shoaib (@dipikshoaib)


विज्ञापन
विज्ञापन

Eid al-Fitr 2026: Shoaib Ibrahim preparing for festival Dipika Kakar Apply Eid Mehendi On Hands
दीपिका और शोएब के घर ईद की तैयारी - फोटो : इंस्टाग्राम

चांद रात पर खुश दिखे शोएब
शोएब इब्राहिम और दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'ईद की तैयारी'। घर की महिलाएं जहां मेहंदी रचवा रही हैं, वहीं शोएब चांद रात को लेकर बेहद उत्साहित और खुश हैं। वे कह रहे हैं, 'आज चांद रात है। कल ईद होगी। बस इसी की तैयारी हैं'। परिवार के साथ ईद सेलिब्रेशन की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।

बीते महीने हुआ दीपिका का ऑपरेशन
बता दें की दीपिका कक्कड़ सेहत संबंधी कारणों से इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं। हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए वे फैंस से रूबरू होती रहती हैं। उनके पति शोएब नियमित व्लॉग साझा करते हैं। पिछले साल उन्हें लिवर कैंसर का पता चला था। उनकी सर्जरी हो चुकी है। वहीं, बीते महीने उन्हें पेट में अचानक दर्द तेज दर्ज उठा। जांच में मालूम हुआ कि सिस्ट है। इसका भी ऑपरेशन के जरिए उपचार हो चुका है। फिलहाल वे स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed