सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gulshan kumar daughter khushali upcoming web series Sapne Vs Everyone season 2

गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार इस सीरीज में आएंगी नजर, ओटीटी पर करेंगी डेब्यू; बोलीं- 'सपने के सच होने...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 20 Mar 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Khushali Kumar Ott Debut: गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार अब जल्द ही एक वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। यह खुशहाली का ओटीटी डेब्यू होगा।
 

gulshan kumar daughter khushali upcoming web series Sapne Vs Everyone season 2
खुशाली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'घुड़चड़ी' में रवीना टंडन और संजय दत्त के साथ अभिनय कर चुकीं खुशाली कुमार अब फिल्मों के बाद जल्द ही ओटीटी पर अपना डेब्यू करने वाली हैं। यह सीरीज का दूसरा भाग होगा, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा।

Trending Videos

किस सीरीज में नजर आएंगी खुशाली
फैशन और म्यूजिक वीडियो से शुरुआत करने वाली खुशाली अब फिल्मों और वेब सीरीज पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। खुशाली कुमार वेब सीरीज 'सपने vs एवरीवन' के सीजन 2 में नजर आएंगी। इस सीरीज में खुशाली 'तृप्ती' नाम की लड़की की भूमिका में नजर आएंगी। इस सीरीज को लेकर खुशाली काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरीज को लेकर खुशाली की राय
हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में खुशाली ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सपने सच होने जैसा लग रहा है। पहली बार ओटीटी पर काम करना उनके लिए बहुत खास और भावुक अनुभव है।

किन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं खुशाली
खुशाली कुमार कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार संजय दत्त और रवीना टंडन की फिल्म 'घुड़चढ़ी' में देखा गया था। इसके अलावा वह 'धोखा: राउंड डी कॉर्नर', 'स्टारफिश',, 'डेढ़ बीघा जमीन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने टी-सीरीज के कई लोकप्रिय संगीत वीडियो जैसे 'मैनु इश्क दा', 'हाईवे स्टार', और 'रात कमाल है' में भी काम किया है। 

यह भी पढ़ें: Video: अनन्या पांडे ने पैपराजी को धमकाया, दी चेतावनी; बोलीं- 'ऐसा किया तो 'धुरंधर 3' बन जाएगी'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed