सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri Actress Akshara singh shares new Recipe In Dhurandhar episode Of Chattar Pattar Vlogs

Actress Akshara: अक्षरा सिंह ने शेयर किया 'चटर-पटर' का 'धुरंधर' एपिसोड; मां के साथ बनाई ये रेसिपी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 20 Mar 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के दिमाग में फिल्म 'धुरंधर 2' देखने के बाद एक रेसिपी का ख्याल आया है। इसे उन्होंने अपने व्लॉग 'चटर पटर' के हालिया एपिसोड में फैंस के साथ साझा किया है।
 

Bhojpuri Actress Akshara singh shares new Recipe In Dhurandhar episode Of Chattar Pattar Vlogs
अक्षरा सिंह ने अपनी मां के साथ बनाई खास रेसिपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी अदाकारी और गायकी के जरिए तो फैंस के दिलों पर राज करती ही हैं, अब वे अपने कुकिंग स्किल्स भी दिखा रही हैं। दरअसल, बीते दिनों उन्होंने यूट्यूब चैनल शुरू किया है, इसका नाम है 'चटर पटर'। इस पर वे फैंस के साथ एक रेसिपी शेयर करती हैं। साथ ही मजेदार अंदाज में बातचीत भी होती है। उन्होंने अपने हालिया 'धुरंधर' एपिसोड में क्या बनाया है? जानिए

Trending Videos

Bhojpuri Actress Akshara singh shares new Recipe In Dhurandhar episode Of Chattar Pattar Vlogs
अक्षरा सिंह ने अपनी मां के साथ बनाई खास रेसिपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

अक्षरा ने शेयर की 'धुरंधर मिक्स वेज' की रेसिपी
अक्षरा सिंह ने अपने 'चटर पटर' व्लॉग का हालिया एपिसोड शेयर किया है। इसे उन्होंने धुरंधर एपिसोड नाम दिया है। इसकी रेसिपी का नाम भी काफी दिलचस्प है, जिसे उन्होंने अपनी मां की मदद से बनाया है। दरअसल, अक्षरा ने 'चटर पटर धुरंधर मिक्स वेज' बनाई है। उन्हें 'धुरंधर 2' फिल्म देखने के बाद यह रेसिपी बनाने का ख्याल आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षरा ने फैंस से पूछा- 'किसने दिल जीता'?
अक्षरा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'आज का चटर-पटर धुरंधर एपिसोड। नवरात्रि की शक्ति और ईद की मिठास। साध ही हमारी मस्ती। मैं, मम्मी और अभिजीत लेकर आए हैं फुल ऑन धमाल। बताओ, इस बार आपका दिल किसने जीता?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


अक्षरा ने बदला मिक्स वेज का नाम
अक्षरा के हालिया व्लॉग में देखा जा सकता है कि वे अपनी मां से एक रेसिपी बनाने को कहती हैं। इस पर अक्षरा कहती हैं कि उन्हें फिल्म 'धुरंधर 2' देखकर यह रेसिपी बनाने का ख्याल आया। इस पर उनका मां पूछती हैं कि कैसे बनेगी। तब अक्षरा बताती हैं कि जैसे कई सारे हीरो को मिलाकर 'धुरंधर' बनी है, वैसे ही कई सारी सब्जियों को मिलाकर यह रेसिपी बनेगी। इस पर उनकी मां कहती हैं, 'सीधे सीधे बोलो कि मिक्स वेज बनानी है'। तब एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्होंने इसका नाम बदल दिया है। इस बीच काफी मजेदार बातचीत करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed