सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   anjana singh prashant singh bhojpuri movie kisaan bahuriya trailer trending know about release date of film

गर्दा उड़ा रहा 'किसान बहुरिया' का ट्रेलर; खेती करती दिखीं अंजना सिंह, जानिए कब रिलीज होगी यह भोजपुरी फिल्म?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 13 Mar 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Kisaan Bahuriya Release Date: भोजपुरी फिल्म 'किसान बहुरिया' का ट्रेलर रिलीज के बाद से गर्दा उड़ा रहा है। इस पर धड़ाधड़ लाइक्स और व्यूज की बरसात हो रही है। जानिए यह फिल्म कब रिलीज होगी?

anjana singh prashant singh bhojpuri movie kisaan bahuriya trailer trending know about release date of film
'किसान बहुरिया' - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

भोजपुरी फिल्म 'किसान बहुरिया' का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ। यह दर्शकों को इतना पसंद आया है कि जबर्दस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। इस फिल्म में अंजना सिंह और प्रशांत सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अंजना किसान बनी नजर आएंगी। फिल्म की कहानी एक मेहनतकश महिला पर आधारित है। 

Trending Videos

anjana singh prashant singh bhojpuri movie kisaan bahuriya trailer trending know about release date of film
'किसान बहुरिया' - फोटो : वीडियो ग्रैब

दो मिलियन व्यूज के करीब पहुंचा आंकड़ा
फिल्म 'किसान बहुरिया' का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, गदर काट रहा है। यह ट्रेलर 07 मार्च को B4U भोजपुरी पर रिलीज हुआ था। लेकिन, सातवें दिन तक भी इसे खूब प्यार मिल रहा है। आलम यह है कि इसकी व्यूज संख्या दो मिलियन तक पहुंचने के करीब है। अब तक इसे 18 लाख से अधिक दर्शक देख चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

anjana singh prashant singh bhojpuri movie kisaan bahuriya trailer trending know about release date of film
'किसान बहुरिया' - फोटो : वीडियो ग्रैब

क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से पारिवारिक है। अंजना सिंह की शादी मानसिक रूप से कमजोर शख्स से हो जाती है। यूं तो वह घर की बड़ी बहू बनकर आती है, मगर घर में हुक्म देवरानी का चलता है। नौबत यहां तक आ जाती है कि बड़ी बहू होने के बावजदू उसे खाने तक को तरसना पड़ता है। ऐसे में वह फैसला लेती खुद खेती करने का। तमाम चुनौतियों को पार कर वह जब खेती करती है और पहली फसल आती है तो मानो दिन ही बदल जाते हैं। सास-ससुर खुश होकर घर की पूरी जिम्मेदारी बड़ी बहू को दे देते हैं। 

anjana singh prashant singh bhojpuri movie kisaan bahuriya trailer trending know about release date of film
'किसान बहुरिया' - फोटो : वीडियो ग्रैब

कब रिलीज होगी 'किसान बहुरिया'
फिल्म 'किसान बहुरिया' का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है। यह फिल्म बी4यू भोजपुरी चैनल पर रिलीज हो रही है। वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में दर्शक 'किसान बहुरिया' को 14 मार्च, शनिवार शाम 6.30 बजे और 15 मार्च रविवार सुबह 9.30 बजे B4U भोजपुरी चैनल पर देख सकते हैं। फिल्म के ट्रेलर ने तो दर्शकों का दिल जीत लिया है। देखना होगा कि फिल्म क्या कमाल करती है!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed