सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Rani Chatterjee Then and Now Look: Bhojpuri Actress Shares her childhood Picture

क्या तस्वीर में नजर आ रही इस बच्ची को पहचान रहे हैं आप? आज भोजपुरी इंडस्ट्री में चलता है इनके नाम का सिक्का

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 12 Mar 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhojpuri Actress Childhood Photo: तस्वीर में नजर आ रही ये बच्ची आज भोजपुरी सिनेमा की नामी एक्ट्रेस है। फैमिली ड्रामा से लेकर एक्शन मूवीज में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखा चुकी हैं। जानिए कौन हैं ये?

Rani Chatterjee Then and Now Look: Bhojpuri Actress Shares her childhood Picture
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

एक्टिंग की दुनिया में पहली ही फिल्म से छा जाना, यह संयोग कम ही सितारों को मिलता है। फोटो में दिख रही बच्ची ने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया। साल 2004 में डेब्यू के बाद से अब तक वे छाई हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री में इनका दबदबा है। इतनी हिंट के बाद शायद आप इस बच्ची को पहचान गए होंगे। अगर, नहीं पहचाने तो हम बताते हैं। ये भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस रानी चटर्जी हैं।

Trending Videos

रानी ने लिखा- 'बचपन कभी नहीं लौटता'
रानी चटर्जी ने आज गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है, जो तब की है, जब रानी महज आठ वर्ष की थीं। पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है, 'आठ साल की मैं यानी रानी चटर्जी। बचपन कभी लौटकर नहीं आता'। रानी जींस और रेड कलर का टॉप पहने दिख रही हैं। उनके चेहरे पर मासूमियत साफ नजर आ रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

Rani Chatterjee Then and Now Look: Bhojpuri Actress Shares her childhood Picture
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

रानी चटर्जी की डेब्यू फिल्म
भोजपुरी इंडस्ट्री की लेडी सिंघम के नाम से लोकप्रिय रानी चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' से की थी। इस फिल्म में मनोज तिवारी लीड रोल में नजर आए थे। डेब्यू के वक्त रानी की उम्र 15 से 16 साल के करीब थी। पहली ही फिल्म से रानी इंडस्ट्री में छा गईं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। तब से लेकर अब तक रानी का दबदबा कायम है।

चर्चित फिल्मों में काम कर चुकी हैं रानी
रानी ने मनोज तिवारी से लेकर, पवन सिंह, रवि किशन और खेसारी लाल यादव तक, भोजपुरी सिनेमा के चर्चित सितारों के साथ काम किया है। 3 नवंबर 1989 को जन्मीं रानी का असली नाम सबीहा शेख है। रानी चटर्जी ने बंधन टूटे ना, दामाद जी, सीता, देवरा बड़ा सतावेला, दिलजले, छैला बाबू जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed