Video: अनन्या पांडे ने पैपराजी को धमकाया, दी चेतावनी; बोलीं- 'ऐसा किया तो 'धुरंधर 3' बन जाएगी'
Viral Video: अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में अनन्या किसी बात पर पैपराजी को धमकाती नजर आ रही हैं।
विस्तार
अनन्या पांडे इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच अनन्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनन्या पैपराजी की बातों पर उन्हें चेतावनी देती नजर आ रही हैं।
वायरल वीडियो
अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैंस के बीच काफी वारयल हो रहा है। इस वीडियो में अनन्या व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पेंट में किसी मॉल में नजर आ रही हैं। लेकिन जब अनन्या की नजर पैपराजी पर पड़ती हैं तो वह उन्हें प्यार से धमकाती हैं और कहती हैं, 'तुम्हें एक बार और देखूंगी तो 'धुरंधर 3' बन जाएगी।' बस इतना बोलने के बाद वहां पर मौजूद सभी आस पास के लोग अनन्या की बातों पर हंसने लग जाते हैं। अनन्या के इस वीडियो पर उनके कई फैंस ने लाल दिल वाला और फायर इमोजी बनाया है।
View this post on Instagram
अनन्या पांडे जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ रोमांटिक फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा...' और लक्ष्य के साथ 'चांद मेरे दिल' में नजर आएंगी। इसके अलावा, वह अपनी लोकप्रिय ओटीटी सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन में भी मुख्य भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा वह कथित तौर पर फिल्म 'शंकरा' में भी नजर आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' के बाद इस सीरीज में नजर आएंगे ताहा शाह बदुशा, करेंगे करण जौहर के साथ काम