{"_id":"69f1c80afdd6c1b78c018090","slug":"dhurandhar-release-in-japan-soon-makers-share-update-of-ranveer-singh-movie-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhurandhar: जापान में धमाका करने को तैयार ‘धुरंधर’, सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? मेकर्स ने साझा की तारीख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhurandhar: जापान में धमाका करने को तैयार ‘धुरंधर’, सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? मेकर्स ने साझा की तारीख
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार
Dhurandhar Release In Japan: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके दूसरे पार्ट ने जमकर कलेक्शन किया था, वर्ल्डवाइड भी अच्छी कमाई की। अब फिल्म ‘धुरंधर’ जापानी सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने वाली है।
फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन
विस्तार
फिल्म 'धुरंधर' जल्द ही जापान में रिलीज होगी। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने के बाद निर्देशक आदित्य धर की यह फिल्म जापान में रिलीज होगी। इस फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर भी मेकर्स ने शेयर किया है।
Trending Videos
कब होगी जापान में रिलीज?
फिल्म 'धुरंधर' को जापान में 10 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में लीड रोल में रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स नजर आए थे। फिल्म के दूसरे पार्ट में भी यही स्टार कास्ट माैजूद थी। फिल्म 'धुरंधर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 840.20 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
#BreakingNews... 'DHURANDHAR' TO RELEASE IN JAPAN... After a remarkable, record-shattering run at the global boxoffice, the #AdityaDhar directorial #Dhurandhar [first part] will now release in #Japan on 10 July 2026... OFFICIAL POSTER...#RanveerSingh | #JyotiDeshpande |… pic.twitter.com/OURly3QZ1b
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 29, 2026
इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस 'धुरंधर 2' का जलवा बरकरार
इन दिनों 'धुरंधर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मौजूद है, यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने रिलीज के 41वें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1,132.94 करोड़ रुपये हो चुका है। जबकि 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड 1,833.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, इस फिल्म ने कई भारतीय फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
इन दिनों 'धुरंधर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मौजूद है, यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने रिलीज के 41वें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1,132.94 करोड़ रुपये हो चुका है। जबकि 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड 1,833.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, इस फिल्म ने कई भारतीय फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

कमेंट
कमेंट X