'सॉरी भाई..आज नहीं', सलमान खान से राजस्थान रॉयल्स ने क्यों मांगी माफी; प्रीति जिंटा की टीम से जुड़ा है मामला
Rajasthan Royals Donovan Ferreira Viral Video: राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी डोनोवन फरेरा ने एक वीडियो में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से माफी मांगी है। इस माफी का कनेक्शन प्रीति जिंटा से जाकर जुड़ता है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?
विस्तार
एक वायरल वीडियो में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी डोनोवन फरेरा ने सलमान के लिए कहा, 'सॉरी भाई..आज नहीं।' अचानक यह क्रिकेट खिलाड़ी बॉलीवुड के भाईजान को सॉरी क्यों बोल रहा है? प्रीति जिंटा इस पूरे मामले से कैसे कनेक्ट होती हैं। आईपीएल के बुखार के बीच फैंस भी इस पूरे मामले पर रिएक्शन दे रहे हैं।
सलमान खान का पुराना ट्वीट बना असल वजह
साल 2014 के आईपीएल टूर्नामेंट की बात है, सलमान खान ने एक ट्वीट किया था, ‘प्रीति जिंटा (पंजाब किंग्स) की टीम जीती क्या?’ लेकिन उस साल भी शाहरुख खान की आईपीएल टीम केकेआर ने मैच पंजाब किंग्स से जीता था। अब जब भी पंजाब किंग्स हारती है तो सलमान खान का वो पुराना ट्वीट सामने आ जाता है, उस पर दूसरी टीम और फैंस जमकर चुटकी लेते हैं।
https://t.co/U2s15XO2hS pic.twitter.com/YMhtLXRbsG
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 28, 2026
राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को चखाया हार का स्वाद
मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 में पहली हार का स्वाद चखाया है। इसी वजह से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राजस्थान रॉयल ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें क्रिकेटर डोनोवन फरेरा सलखान के पुराने ट्वीट पर जवाब देते हुए कहते हैं, ‘सॉरी भाई आज नहीं।’ इस तरह वह सलमान खान और प्रीति जिंटा को जता रहे हैं कि असल विजेता राजस्थान रॉयल्स है। फैंस भी राजस्थान रॉयल के जवाब पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
प्रीति जिंटा और सलमान खान करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं?
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। वहीं हाल ही में प्रीति जिंटा ने बताया कि वह इस साल दो फिल्में करेंगी। एक फिल्म में वह सनी देओल के साथ अभिनय कर रही हैं।

कमेंट
कमेंट X