फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Diljit Dosanjh makes a surprise visit to Taj Mahal before aura india tour watch video

दिलजीत दोसांझ: 'सब कुछ प्यार के लिए है', 'ऑरा इंडिया टूर' से पहले सिंगर ने किए ताज के दीदार; साझा किया वीडियो

Tue, 27 Oct 2026 12:51 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 27 Oct 2026 12:51 PM IST
सार

  • Diljit Dosanjh: सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने 'ऑरा इंडिया टूर' से पहले ताजमहल का दैरा किया है।
  • उन्होंने यहां का एक शानदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
  • सिंगर-अभिनेता ने यहां फैंस का अभिवादन किया। इसके अलावा उन्होंने कई जगहों पर पोज दिए।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh makes a surprise visit to Taj Mahal before aura india tour watch video
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ अपने 'ऑरा इंडिया टूर' को लेकर चर्चा में हैं। इस टूर से पहले उन्होंने आगरा के मशहूर ताजमहल का दौरा किया है। गायक ने दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल की अपनी यात्रा की झलक दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
Trending Videos


दिजीत के वीडियो में क्या है?
ऐतिहासिक स्मारक पर दिलजीत ने अपने समय का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने अलग-अलग मशहूर जगहों पर पोज दिए। यहां उन्होंने खुशी-खुशी अपने फैंस की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। अपने शानदार स्टाइल को बरकरार रखते हुए, दिलजीत ने ग्रे रंग की टी-शर्ट के साथ लाल जैकेट, ढीली नीली जींस और अपनी पहचान बन चुकी सफेद पगड़ी पहनी थी। सिंगर ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा 'वाह ताज बोलिए। ऑरा इंडिया टूर 2026।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Diljit Dosanjh makes a surprise visit to Taj Mahal before aura india tour watch video
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
सब प्यार के लिए है
वीडियो में दिलजीत दोसांझ कहते हैं 'मेरे हुजूर वाह ताज बोलिए। सब कुछ प्यार के लिए है दोस्तों। अब इंडिया आए हैं, तो शुरुआत यहीं से होनी चाहिए थी।'

दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए मिली अनुमति
बता दें कि दिलजीत 30 अक्तूबर को दिल्ली में परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में उनके अपकमिंग कॉन्सर्ट को लेकर काफी चर्चा हुई थी। ऐसी खबरें आईं कि दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से, कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उनके कार्यक्रम की अनुमति को स्थगित कर दिया था। हालांकि, एक दिन बाद ही दिल्ली पुलिस ने दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए अनुमति दे दी। 
 
विज्ञापन

Diljit Dosanjh makes a surprise visit to Taj Mahal before aura india tour watch video
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
जारी किया गया बयान
बुकमायशो ने एक बयान जारी कर पुष्टि की कि कॉन्सर्ट तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। बयान में कहा गया, 'यह स्पष्ट किया जाता है कि 30 अक्तूबर को नई दिल्ली में होने वाला दिलजीत दोसांझ का 'ऑरा इंडिया टूर' कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरें गलत हैं। कार्यक्रम की अनुमति को कुछ समय के लिए रोका गया था, न कि रद्द किया गया था। इन दोनों बातों को एक न समझें। त्योहारों के मौसम और इस दौरान बरती जाने वाली अतिरिक्त सावधानी को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने आयोजकों, बुकमायशो लाइव से सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़-प्रबंधन के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने को कहा था।'

कहां-कहां होंगे दिलजीत के शो?
दिल्ली के शो के बाद, इस टूर के तहत इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ में भी दिलजीत के कार्यक्रम होंगे। चंडीगढ़ भी इस टूर का हिस्सा होगा, जिसके शो की जानकारी बाद में दी जाएगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed