{"_id":"69b3b934f466bd89e20fcc97","slug":"diljit-dosanjh-starring-imtiaz-ali-film-mai-wapas-aaunga-teaser-released-know-about-star-cast-and-release-date-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिलजीत के साथ सपनों की दुनिया का किस्सा लेकर आए इम्तियाज, ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर रिलीज; इस एक्टर ने चौंकाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलजीत के साथ सपनों की दुनिया का किस्सा लेकर आए इम्तियाज, ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर रिलीज; इस एक्टर ने चौंकाया
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार
Main Vaapas Aaunga Teaser Release: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। फिल्म एक रोमांटिक स्टोरी पर आधारित है। जानिए, इस टीजर में क्या कुछ खास दिखा है?
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
दिलजीत दोसांझ फिल्म 'बॉर्डर 2' के बाद जल्द ही फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आएंगे। शुक्रवार को इस फिल्म का टीजर सामने आया है। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। फिल्म के टीजर में पुराने वक्त की एक प्रेम कहानी नजर आ रही है। इसमें शरवरी एक अलग अंदाज में दिखाई दीं। जानें और क्या खास है टीजर में-
रोमेंटिक लव पर आधारित होगी फिल्म
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की कहानी पंजाबी पृष्ट भूमि पर बेस्ड एक लव स्टोरी है। फिल्म में एक लड़का (वेदांग रैना) लड़की को पसंद करता है। उस लड़की (शरवरी) को छिपकर देखता रहता है। जिसके बाद उनके मिलने के सीन को दिखाया गया। साथ ही एक्टर नसीरुद्दीन शाह भी फिल्म का हिस्सा हैं। दिलजीत दोसांझ अपने किरदार में भावुक दिखाए गए। फिल्म में पंजाब के हरे भरे खेतों से लेकर किरदार तक पुराने वक्त की याद दिला रहे हैं। शरवरी सलवार-कमीज में पंजाबी लड़की की भूमिका में काफी खूबसूरत दिखाई दीं। वही वेदांग रैना सिर पर पगड़ी बांधे नौजवान लड़के के किरदार मे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: आसमान छू रहीं दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा वर्ल्ड टूर' के टिकट की कीमतें, 11 हजार से हो रही शुरुआत
Trending Videos

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के टीजर में नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब होगी फिल्म रिलीज
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शरवरी और वेदांग रैना भी मुख्य भूमिकाओं मे हैं। इस फिल्म को इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है। साथ ही समीर नायर इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का निर्माण विंडो सीट फिल्म के बैनर तले हुआ है।
कमेंट
कमेंट X