फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Border 2 OTT Release Update: Sunny Deol Varun Dhawan diljit dosanjh and Ahan Shetty Movie

सिनेमाघरों में गदर काटने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी 'बॉर्डर 2', जानिए कब और कहां देख सकेंगे?

Fri, 13 Mar 2026 04:39 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 13 Mar 2026 04:39 PM IST
सार

Border 2 OTT Release: फिल्म 'बॉर्डर 2' इस साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की ओटीटी रिलीज पर अपडेट आया है।

विज्ञापन
Border 2 OTT Release Update: Sunny Deol Varun Dhawan diljit dosanjh and Ahan Shetty Movie
बॉर्डर 2 - फोटो : एक्स

विस्तार

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन अभिनीत फिल्म 'बॉर्डर 2' ने सिनेमाघरों में गर्दा उड़ा दिया। दर्शक इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। उनका यह इंतजार जल्द पूरा हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। 

विज्ञापन

 

कब होगी 'बॉर्डर 2' रिलीज?

फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। अब करीब दो महीने बाद यह ओटीटी पर आ रही है। OTT प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक 'बॉर्डर 2'  फिल्म 20 मार्च, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। थिएटर्स के बाद दर्शक अब घर बैठे इसका लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है। 

विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'बॉर्डर 2' ने थिएटर्स में धमाकेदार प्रदर्शन किया। न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि वर्ल्डवाइड भी इसने शानदार प्रदर्शन किया। उम्मीद है कि ओटीटी पर भी इसे दर्शकों से शानदार रिएक्शन मिल सकते हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' साल 1971 के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

आईपीएल से पहले धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स पर हुआ केस, रजनीकांत की इन फिल्मों के गाने के इस्तेमाल पर लगी रोक

फिल्म 'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'बॉर्डर 2' साल 1997 में आई जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित 'बॉर्डर' का सीक्वल है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 'बॉर्डर 2' ने वर्ल्डवाइड 449.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। फिल्म में सोनम बाजवा, मेधा राणा, मोना सिंह और आन्या सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' है। इसके अलावा वे रणबीर कपूर अभिनीत 'रामायण पार्ट 1' में भी नजर आएंगे। फिल्म 'इक्का' भी उनकी झोली में है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed