फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dunki VS Salaar: Shah Rukh Khan and prabhas film Advance booking collection know the detail

Dunki VS Salaar: एडवांस बुकिंग में आगे निकली 'सालार', जानें प्रभास की फिल्म से कितनी पीछे रही शाहरुख की 'डंकी'

Thu, 21 Dec 2023 09:47 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 21 Dec 2023 09:47 AM IST
विज्ञापन
Dunki VS Salaar: Shah Rukh Khan and prabhas film Advance booking collection know the detail
शाहरुख खान, प्रभास - फोटो : social media
अभिनेता शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डंकी' आज गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'डंकी' से पहले शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान'  बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं, दूसरी ओर साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सालार' भी एक नई उम्मीद के साथ सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। हाल ही में दोनों फिल्मों के टिकट कलेक्शन रिपोर्ट सामने आई है। आइए जानते हैं 'सालार' और 'डंकी' के टिकटों की बिक्री के बारे में...
विज्ञापन


'डंकी' का टिकट कलेक्शन 
एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान की 'डंकी' के रिलीज से पहले 15.41 करोड़ रुपये के टिकट बिके थे। वहीं, आज 15,014 शो के 5.6 लाख टिकट बेचे गए। रिपोर्ट के अनुसार, 'डंकी' का शुरुआती कलेक्शन सालार के प्री कलेक्शन से 15 करोड़ पीछे बताया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Exclusive: अर्जुन पुरस्कार विजेता नसरीन के संघर्षों पर बनेगी बायोपिक, अल्टीमेट खो खो में इस दिन होगा एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


'सालार' की बात करें, तो प्रभास की फिल्म ने प्री-टिकट सेल के मामले में किंग खान की फिल्म को करारी पटखनी दे रही है। रिपोर्ट के अनुसार, सालार के लिए 29.35 करोड़ रुपये के टिकट पहले ही बेचे जा चुके हैं। वहीं, भारत में 10,434 शो के 14 लाख से ज्यादा टिकट बेचे गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रभास की  'सालार' ने तेलुगु में अब तक 23.5 करोड़ रुपये का प्री बुकिंग कर ली है। वहीं, हिंदी शो के लिए 2.7 करोड़ रुपये, मलयालम के लिए 1.6 करोड़ रुपये, तमिल के लिए 1 करोड़ रुपये और कन्नड़ शो के लिए 25 लाख रुपये के टिकट पहले ही बुक किए जा चुके हैं। हालांकि, 'सालार' सिनेमाघरों में शुक्रवार यानी कल रिलीज होगी। इस फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जा रहा है। 

'सालार' कल होगी रिलीज
शाहरुख की फिल्म की बात करें तो 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इस फिल्म में किंग खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर भी मुख्य किरदार में हैं। वहीं, बात करें सालार की तो यह फिल्म दो दोस्तों की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं, जिसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। सालार को 22 दिसंबर यानी कल रिलीज किया जाएगा। 'सालार' के शो मध्य रात्रि एक बजे और सवेरे चार बजे भी दिखाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Dunki Screening: 'डंकी' की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, शाहरुख खान ने जीता सभी का दिल!
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed