‘देर न हो जाए...’ फातिमा ने वांगचुक को लेकर जताई चिंता; समय रैना ने कही ये बात; समर्थन में उतरे कई बड़े सेलेब
Fatima Sana Shaikh And Samay Raina Support Sonam wangchuk: सोनाक्षी सिन्हा के बाद एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने भी सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख पर रिएक्शन दिया है। जानिए, इन सेलेब्स ने क्या कहा? सरकार से भी एक खास अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड गलियारों तक इस वक्त शिक्षा सुधारक के तौर पर मशहूर सोनम वांगचुक की चर्चा है। वह इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं, उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही है। इसी बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें अपना सपोर्ट दे रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने उनके सपोर्ट में वीडियो बनाया था। वहीं फातिमा सना शेख और समय रैना ने भी उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
फातिमा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में क्या कहा?
एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अब 19 दिन हो चुके हैं। हम तब तक इंतजार नहीं कर सकते हैं, जब तक बात सुनने में बहुत देर न हो जाए। सोनम वांगचुक जैसे व्यक्ति जिन्होंने देश को इतना कुछ दिया है, उन्हें अपनी बात सुनाने के लिए अपनी सेहत को जोखिम में नहीं डालना चाहिए।’
फातिमा आगे लिखती हैं, ‘आपकी राजनीति चाहे जो भी हो, एक छात्र का भविष्य बचाने लायक होता है। उन्हें इस तरह कमजोर होते देखना वाकई बहुत दुखद है। मुझे उम्मीद है कि इसका समाधान बातचीत से निकलेगा, न कि सोनम वांगचुक को खोकर। आज के युवा ही इस देश को आगे ले जाएंगे। कम से कम हम उनके साथ खड़े हो सकते हैं, एक बेहतर भविष्य के उनका समर्थन कर सकते हैं।’
समय रैना ने भी प्रार्थना की
फातिमा के अलावा स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने भी इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में सोनम वांगचुक की तस्वीर लगाई और लिखा, ‘उम्मीद और प्रार्थना है कि वह ठीक हों। यह मामला बातचीत से जल्द ही सुलझ जाए।’
साउथ और पंजाबी फिल्मों में अभिनय करने वाली अभिनेत्री पायल राजपूत ने भी सोनम वांगचुक को सोशल मीडिया पर सपोर्ट किया था। जिसके बाद कई फैंस ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। लेकिन इसके बावजूद वह सोनम वांगचुक के साथ खड़ी हैं।
सान्या मल्होत्रा ने भी किया सपोर्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली है। उन्होंने बतौर इनोवेटर सोनम वांगचुक की उपलब्धियां गिनाई हैं।
अभिनेता इमरान खान ने भी साझा की पोस्ट
अभिनेता इमरान खान ने भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में एक पोस्ट डाली। जिसमें NEET पेपर में हुए घोटाले का जिक्र किया। छात्रों के जीवन और भविष्य को लेकर चिंता जताई।
View this post on Instagram