फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Ramayan Advance Booking crossed 4 crores with in first day

रामायण एडवांस बुकिंग: पहले ही दिन रणबीर की फिल्म ने पार किया इतने करोड़ का आंकड़ा, कहां बिकी सबसे महंगी टिकट?

Wed, 21 Oct 2026 02:04 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Oct 2026 02:04 PM IST
सार

 Film Ramayan Advance Booking: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामयण’ ने प्री-बुकिंग में अपनी प्री बुकिंग में काफी दम दिखाया है। एक ही दिन के बुकिंग कलेक्शन में फिल्म ओपनिंग डे में करोड़ो की कमाई करती दिख रही है।

विज्ञापन
Film Ramayan Advance Booking crossed 4 crores with in first day
फिल्म 'रामायण' की कमाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का जलवा फिल्म रिलीज के पहले ही दिखने लगा है। फिल्म की प्री बुकिंग में मेकर्स ने शुरू कर दी है। एक दिन से भी कम समय में फिल्म जल्द ही 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। जानें कितनी हुई प्री बुकिंग…

विज्ञापन

कितनी हुई फिल्म की प्री- बुकिंग 
फिल्म ‘रामायण’ ने पूरे भारत में एक दिन से भी कम समय में 4.88 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हासिल कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की लगभग 85,000 टिकट बिक चुके हैं। वहीं मुंबई के थिएटर्स में रिक्लाइनर सीटों की कीमत पहले से ही 2,770 रुपये तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

Film Ramayan Advance Booking crossed 4 crores with in first day
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली और मुंबई की कमाई कितनी?
देश में फिलहाल दिल्ली एनसीआर में एडवांस बुकिंग सबसे तेजी से चल रही है। राजधानी में 18,674 टिकटों से 1.42 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। वहीं मुंबई में 14,823 टिकटों से 1.01 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जबकि पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु में भी अच्छी कमाई हुई है। सबसे ज्यादा कमाई हिंदी संस्करण की रही, जिसने 4.62 करोड़ रुपये कमाए। डब किए गए कन्नड़ संस्करण ने 24.92 लाख रुपये और तेलुगु संस्करण ने 47,400 लाख रुपये कमाए।

विज्ञापन

Film Ramayan Advance Booking crossed 4 crores with in first day
रामायण - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana

कब शुरू हुई एडवांस बुकिंग? 
फिल्म की 5 नवंबर को रिलीज होने से दो सप्ताह से अधिक समय पहले, मंगलवार को बुकिंग शुरू हो गई। खबरों के अनुसार, धर्मा प्रोडक्शंस और प्रदर्शकों के बीच वितरण हिस्सेदारी को लेकर विवाद के कारण शुरुआत में बुकिंग धीमी रही, लेकिन बाद में निर्माताओं ने देश भर में बुकिंग शुरू होने की घोषणा कर दी

विज्ञापन

Film Ramayan Advance Booking crossed 4 crores with in first day
जेलर 2 - फोटो : यूट्यूब
'जेलर 2' की कितनी थी एडवांस बुकिंग मे कमाई?
फिल्म  'जेलर 2' ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में ग्रॉस 27 करोड़ रुपये की कमाई की थी । वहीं  रिलीज से चार दिन पहले तक रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने दुनियाभर में एडवांस बुकिंग से 22.32 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसमें सबसे ज्यादा कमाई विदेशों से हुई है। विदेशी बाजारों से फिल्म को 17 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले हैं। घरेलू मार्केट में फिल्म ने अब तक 5.32 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसमें से 3.84 करोड़ रुपये अकेले ओपनिंग डे पर कमाए गए, जिसमें चेन्नई 2.50 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed