वेनेस फिल्म फेस्टिवल 2026 में जॉर्ज क्लूनी को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, एक्टर ने जताई खुशी; कही ये बात
George Clooney: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर जॉर्ज क्लूनी को वेनेस फिल्म फेस्टिवल 2026 में ‘गोल्डन लायन फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट’ से सम्मानित किया जाएगा। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में 2025 में जॉर्ज क्लूनी ने ब्रॉडवे डेब्यू किया, जिसके लिए उन्हें टोनी अवॉर्ड में नॉमिनेशन भी मिला। यह शो ‘गुड नाइट, एंड गुड लक’ पर आधारित था और इसकी खास बात यह रही कि इसे लाइव टीवी पर भी दुनियाभर में दिखाया गया। अब उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलने वाला है, जिसकी जानकारी फेस्टिवल ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी।
इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी
फेस्टिवल के आर्टिस्टिक डायरेक्टर अल्बर्टो बारबेरा ने कहा कि जॉर्ज क्लूनी एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर शानदार काम किया है। उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है। उनके काम में पुरानी स्टार ग्लैमर और आधुनिक सोच का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।
मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान
इस सम्मान को लेकर जॉर्ज क्लूनी ने खुशी जताते हुए कहा, ‘वेनेस में मेरे कई शानदार पल रहे हैं। यह फेस्टिवल मेरा पसंदीदा है और यहां गोल्डन लायन मिलना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। हालांकि इसका मतलब शायद यह भी है कि मैं बूढ़ा हो रहा हूं, लेकिन मैं इसे खुशी से स्वीकार करता हूं।’
पहले भी मिल चुके हैं कई अवॉर्ड
जॉर्ज क्लूनी को पहले भी कई बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं। उन्हें फिल्म ‘सिरियाना’ (2005) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर मिला था। इसके अलावा ‘आर्गो’ (2012) के लिए बतौर प्रोड्यूसर भी उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड मिला।
वेनेस फिल्म फेस्टिवल का 83वां एडिशन 2 से 12 सितंबर तक चलेगा, जबकि फिल्मों की पूरी लिस्ट 23 जुलाई को घोषित की जाएगी।