पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajal Aggarwal Opens Up On Ramayana Movie Says I Do Films Now To Make My Son Proud

‘बेटे के नजरिए से चुनती हूं फिल्म’, ‘रामायण’ पर बोलीं काजल अग्रवाल; मां बनने के बाद काम में बदलाव पर की बात

Mon, 06 Jul 2026 06:26 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 06 Jul 2026 06:26 PM IST
सार

Kajal Aggarwal: काजल अग्रवाल के लिए यह साल काफी व्यस्त रहने वाला है। इस महीने उनकी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ रिलीज होने जा रही है, जिसमें वह श्रेयस तलपड़े के साथ नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Kajal Aggarwal Opens Up On Ramayana Movie Says I Do Films Now To Make My Son Proud
काजल अग्रवाल फिल्म रामायण - फोटो : X

विस्तार

वहीं दिवाली पर नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट 1’ भी रिलीज होगी। काम में व्यस्त रहने के बावजूद काजल कहती हैं कि अब वह बहुत सोच-समझकर फिल्में चुनती हैं, खासकर मां बनने के बाद उनकी सोच पूरी तरह बदल गई है।

विज्ञापन


मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा मुझ पर गर्व करे
एक इंटरव्यू में काजल अग्रवाल ने घर और काम को लेकर बात करते हुए कहा, ‘शादी और बच्चे के बाद जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है। अब जब मैं कोई प्रोजेक्ट चुनती हूं, तो अपने बच्चे के नजरिए से सोचती हूं। मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा मुझ पर गर्व करे। वह मेरी फिल्म देखे और कहे कि यह मेरी मां का काम है और यह बहुत अच्छा है। इसलिए अब मैं ज्यादा जिम्मेदारी और समझदारी के साथ फैसले लेती हूं।’

विज्ञापन

Kajal Aggarwal Opens Up On Ramayana Movie Says I Do Films Now To Make My Son Proud
फिल्म 'रामायण' - फोटो : सोशल मीडिया
मेरा बेटा रामायण का बहुत बड़ा फैन
इसी वजह से ‘रामायण’ को लेकर उनकी एक्साइटमेंट भी काफी ज्यादा है। फिल्म को लेकर उन्होंने कहा, ‘मेरा बेटा रामायण का बहुत बड़ा फैन है। वह रोज घर पर रामलीला करता है और किरदार निभाता है। जब मैंने उसे बताया कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं, तो वह बहुत खुश हो गया।

मजेदार बात यह है कि उसका फेवरेट किरदार रावण है और मैं फिल्म में उसकी पत्नी मंदोदरी का रोल निभा रही हूं। जब ‘रामायण’ का पार्ट 2 आएगा, तब वह लगभग 5 साल का होगा और मैंने उससे कहा है कि वह अपनी पहली फिल्म थिएटर में देखेगा।’

Kajal Aggarwal Opens Up On Ramayana Movie Says I Do Films Now To Make My Son Proud
फिल्म 'रामायण' - फोटो : सोशल मीडिया
दो हिस्सों में रिलीज होगी
‘रामायण’ नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- रवि किशन की पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए अनधिकृत कंटेंट हटाने का आदेश; दिल्ली हाई कोर्ट ने कही ये बात

अब तक मेकर्स ने फिल्म की सिर्फ एक झलक दिखाई है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आए। साथ ही रवि दुबे (लक्ष्मण), साई पल्लवी (सीता) और अयोध्या की भव्य दुनिया की झलक भी देखने को मिली। टीजर में यश के रावण अवतार की भी छोटी सी झलक दिखाई गई, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed