Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gunmaster g9 x review featuring emraan hashmi and genelia dsouza on social media

गन मास्टर जी9 X रिव्यू: कैसी रही इमरान-जेनेलिया की रोमांटिक फिल्म? यूजर्स बोले- उनका स्क्रीन पर होना कमाल

Fri, 27 Nov 2026 01:43 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 27 Nov 2026 01:43 PM IST
सार

  • ‘गन मास्टर जी9’ शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। 
  •  वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर अपना रिएक्शन देने की शुरुआत कर दी। 
  •  फिल्म को ज्यादातर यूजर्स ने पसंद किया वहीं इसकी कमियों पर भी पोस्ट किया है।

विज्ञापन
gunmaster g9 x review featuring emraan hashmi and genelia dsouza on social media
इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

 फिल्म ‘गन मास्टर जी9’ सिनेमाघरों में रिलीज चुकी है। फिल्म को सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म को शानदार बता रहे हैं। वहीं कई यूजर्स फिल्म के एक्शन सीन्स को काफी आक्रमक बता रहे हैं। मगर फिर भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। 

विज्ञापन


‘गन मास्टर जी9’ पर क्या बोले यूजर्स? 
‘गन मास्टर जी9’ की रिलीज के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा ‘इमरान हाशमी का इस फिल्म के बाद से समय वापस आ गया है। स्क्रीन पर उनका होना कमाल था। जेनेलिया देशमुख, आरती के किरदार में काफी खूबसूरत दिखाई दीं। अपारशक्ति, देशू राठी के रोल में काफी सॉलिड लगे। हिमेश रेशमिया के म्यूजिक ने कमाल कर दिया। दूसरे यूजर ने कहा, ‘फिल्म पूरी तरह देसी मसाला थी। जेनेलिया की खूबसूरती और अपारशक्ति विलेन के रुप में काफी अच्छे लग रहे थे। अदित्य दत्त ने एक पैसा वसूल फिल्म बनाई है।’

विज्ञापन
Trending Videos

gunmaster g9 x review featuring emraan hashmi and genelia dsouza on social media
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर ने बताई फिल्म में कमी
‘गन मास्टर जी9’ की ज्यादातर यूजर्स ने तारीफ की मगर हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी यूजर्स को कुछ कमियां दिखाई दीं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे गन मास्टर जी9 काफी परिचित गैंगस्टर ड्रामा फिल्म लगी। इसमें सीन्स काफी आक्रमक थे। कहानी और किरदार दोनों का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म का फस्ट पार्ट काफी धीमा है। कहानी एक पुराना बॉलीवुड का फॉर्मूला है। सिर्फ कहानी कहने का तरीका काफी नया लगता है। 

विज्ञापन

gunmaster g9 x review featuring emraan hashmi and genelia dsouza on social media
इमरान हाशमी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

फिल्म 'गन मास्टर जी 9' के बारे में 
फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट ने किया है। यह  27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 'आवारापन 2' के सुपरहिट साबित होने के बाद 'गनमास्टर जी9' के सफलता की उम्मीद है।




















 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed