Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Supreme Court Declined Ugent Hearing Plea Against Ramayana Movie

रामायण: 'अपनी अलग फिल्म बना लीजिए', तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार; जानें क्या है पूरा मामला?

Fri, 27 Nov 2026 02:03 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 27 Nov 2026 02:03 PM IST
सार

  • 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
  • हाल ही में 'रामायण' के चित्रण को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
  • अब इस पर अदालत ने तत्काल सुनवाई करने से मना कर दिया है।

विज्ञापन
Supreme Court Declined Ugent Hearing Plea Against Ramayana Movie
रामायण फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्में हमेशा से दर्शकों की आस्था, भावनाओं और कल्पनाओं से जुड़ी रही हैं। ऐसे में जब किसी फिल्म में रामायण के चित्रण को लेकर सवाल उठते हैं, तो मामला चर्चा में आ जाता है।
विज्ञापन


हाल ही में फिल्म 'रामायण' के चित्रण को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसमें फिल्म को महाकाव्य का विकृत रूप पेश करने वाला बताया गया। हालांकि, अदालत ने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग को स्वीकार नहीं किया और फिल्म निर्माताओं के रचनात्मक अधिकारों पर भी टिप्पणी की।
विज्ञापन
Trending Videos

Supreme Court Declined Ugent Hearing Plea Against Ramayana Movie
रामायण - फोटो : यूट्यूब
सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म 'रामायण' में हिंदू महाकाव्य के चित्रण को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग ठुकरा दी। अदालत ने कहा कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, ऐसे में तत्काल न्यायिक हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची व जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने यह टिप्पणी तब की, जब याचिकाकर्ता के वकील ने फिल्म की जल्द सुनवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया कि इसमें रामायण को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन

Supreme Court Declined Ugent Hearing Plea Against Ramayana Movie
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि फिल्म में कई तथ्यात्मक गलतियां हैं, जिनका असर युवा पीढ़ी पर पड़ सकता है। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है और जो लोग इसे देखना चाहते थे, वे देख चुके हैं। सीजेआई सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा, 'फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है। जो लोग इसे देखना चाहते थे, वे इसे देख चुके हैं।'

अदालत ने याचिकाकर्ता की दलीलों से सहमति नहीं जताई और कहा कि फिल्म निर्माता महाकाव्य को अपनी समझ और नजरिए से प्रस्तुत करने के लिए स्वतंत्र हैं। अगर किसी को फिल्म में दिखाए गए दृष्टिकोण से असहमति है, तो वह भी अपनी बात रचनात्मक माध्यम से रख सकता है।

सीजेआई ने कहा, 'उन्होंने महाकाव्य को जिस तरह समझा, उस आधार पर फिल्म बनाई है। आप अपनी समझ के मुताबिक अलग फिल्म बना लीजिए। अदालत का समय बर्बाद मत कीजिए। अगर महाकाव्य को लेकर आपका अलग नजरिया है, तो उस पर फिल्म बनाइए।'
विज्ञापन

Supreme Court Declined Ugent Hearing Plea Against Ramayana Movie
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी है 'रामायण पार्ट 1'
बता दें कि 'रामायण पार्ट 1' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं। यह प्राचीन भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित दो भागों में बनने वाली फिल्म का पहला हिस्सा है।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आए। वहीं, अनुपम खेर ने जटायु के किरदार को अपनी आवाज दी है। फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed