फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indian Police Force: Rohit Shetty to begin the second schedule of Prime Video series after Khatron Ke Khiladi

Indian Police Force: 'इंडियन पुलिस फोर्स' की तैयारी में जुटे रोहित शेट्टी, शुरू होगी सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग

Wed, 27 Jul 2022 01:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 27 Jul 2022 01:50 PM IST
सार

चर्चित टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' को होस्ट करने के बाद फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने अब अपने एक्शन वेब शो के लिए कमर कस ली है। वह प्राइम वीडियो की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Indian Police Force: Rohit Shetty to begin the second schedule of Prime Video series after Khatron Ke Khiladi
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

चर्चित टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' को होस्ट करने के बाद फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने अब अपनी एक्शन वेब सीरीज के लिए कमर कस ली है। वह प्राइम वीडियो की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 1 अगस्त से इस सीरीज के दूसरे शेड्यूल की शुरुआत करेंगे। रोहित शेट्टी, अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इसके एक्शन सीन की शूटिंग करेंगे। 

विज्ञापन

तैयार किया है भव्य सेट
बता दें कि इस बहुचर्चित सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे। इसका दूसरा शेड्यूल मुंबई में शुरू होने जा रहा है। रोहित शेट्टी अपने प्रोजेक्ट्स में  एक्शन और स्टंट के लिए जाने जाते हैं। इस सीरीज से भी फैंस को बेहद उम्मीद है। रोहित भी फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरनी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके लिए में मुंबई में एक भव्य सेट बनाया गया है। रोहित शेट्टी के विजन को पूरा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय एक्शन टीमें इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं। बता दें कि इस इस एक्शन शेड्यूल की शूटिंग में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी के अलावा और भी कलाकार जुडे़ंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित की पहली वेब सीरीज
रोहित शेट्टी ने हमेशा अपनी कॉप फिल्मों में एक्शन की शानदार डोज दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि डिजिटल दुनिया में वह किस रोमांचक सफर पर ले जाते हैं। बता दें कि यह रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज है। इस साल अप्रैल में इसकी घोषणा की गई थी और इसका टीजर भी साझा किया गया था। फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

सुशांत प्रकाश हैं निर्देशक
बता दें कि इस वेब सीरीज में जितने भी बड़े एक्शन सीन होने वाले हैं, उन्हें रोहित शेट्टी खुद डायरेक्ट करेंगे। हालांकि, इस वेब सीरीज का निर्देशन सुशांत प्रकाश हैं। इससे पहले भी रोहित अपने कॉप यूनिवर्स के जरिए लोगों का खूब मनोरंजन कर चुके हैं। रोहित ने अपने यूनिवर्स की शुरुआत अजय देवगन के साथ फिल्म 'सिंघम' से की थी, जिसके बाद यह सफर अभी तक जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed