सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Iran Israel War: Ali Khamenei Death actress Devoleena Bhattacharjee slams who disrespects indian soldiers

'जिस देश का नमक खा रहे हो, उससे वफादारी कर लो'; खामनेई की मौत पर रोने वालों पर भड़कीं देवोलीना! कहा- 'मिट्टी..

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 03 Mar 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Devoleena Bhattacharjee Post: इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच देवोलीना भट्टाचार्जी अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने इस पोस्ट में उन लोगों पर निशाना साधा है, जो भारतीय सैनिकों पर सवाल करते हैं।

Iran Israel War: Ali Khamenei Death actress Devoleena Bhattacharjee slams who disrespects indian soldiers
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका और इस्राइल की ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद पश्चिम एशिया में तनाव के हालात हैं। दुनियाभर में इस मुद्दे पर बात हो रही है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या और पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण हालातों के बीच भारत में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री देवोलीना भट्टचार्जी ने एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वे भारत में रहकर दूसरे देशों के प्रति बफादारी दिखाने वालों पर नाराजगी जाहिर करती दिखी हैं।

Trending Videos

'आपको हमारे सैनिकों पर कोई गर्व नहीं है'
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लंबा नोट लिखा है। देश विरोधी बातें करने वाले और भारत में रहकर दूसरे मुल्कों के प्रति बफादारी दिखाने वालों पर उनका जमकर गुस्सा फूटा है। देवोलीना ने लिखा है, 'आप कहते हैं कि इस देश (भारत) से आपका कोई नाता नहीं हैं। आपको हमारे सैनिकों पर कोई गर्व नहीं है। जब वे शहीद होते हैं तो कोई दुख नहीं होता। आप आतंकी हमलों को 'साजिश' कहते हो। आप ऑपरेशन को 'ड्रामा' कहकर खारिज कर देते हैं। आप पीड़ितों को 'प्रोपेगैंडा' बना देते हैं। लेकिन, अपने ही देश के खिलाफ खड़े होने में आप बिल्कुल नहीं हिचकिचाते। आप दुश्मनों के लिए रोते हैं। आप नफरत को सही ठहराते हैं'।



आगे लिखा है, 'तुम उन पर सवाल उठाते हो, जो तुम्हारी रक्षा के लिए बलिदान हुए, जबकि उस बलिदान से तुम्हें जो आजादी मिली है, उसका आनंद ले रहे हो। यहां रह रहे हो।
यहां कमा रहे हो। यहां खा रहे हो। सुरक्षित सांस ले रहे हो, क्योंकि कोई आपके लिए बॉर्डर पर खड़ा है। और, फिर भी देश की एकता के विचार का मजाक उड़ा रहे हो? असहमति आपका अधिकार है। बेइज्जती करना आपका अधिकार नहीं है। आपको हर नीति से सहमत होने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर आप इस जमीन को खड़ा रखने के लिए बहाए गए खून को भी नहीं मान सकते, तो खुद से पूछें कि वफादारी का असली मतलब क्या है? यह अंध राष्ट्रभक्ति नहीं है, यह गरिमा और सम्मान से जुड़ा विषय है'।

'पनाह देने वाली मिट्टी पर कीचड़ उछालना गलत'
एक्ट्रेस ने आगे लिखा है, 'जो मिट्टी आपको पनाह देती है, उस पर कीचड़ उछालना गलत है। जिस देश का नमक खा रहे हो, उससे वफादारी कर लो। या तो जिस देश के साथ वफादारी निभा रहे हो, वहां का नमक खाया करो। बस इतना ही'। देवोलीना ने अपनी पोस्ट में इस्राइल और ईरान युद्ध का जिक्र नहीं किया है। मगर, उन्होंने यह पोस्ट ऐसे वक्त में की है, जब भारत में भी खामनेई की मौत पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में नेटिजन्स यह पोस्ट इसी मुद्दे से जोड़कर देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed